{"_id":"6968c1c228a98c81e8038d0d","slug":"makar-sankranti-sparks-political-speculation-in-bihar-jdu-mla-comment-upendra-kushwaha-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3844445-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 'टूटते विधायकों को सम्मान देने में हर्ज नहीं', जदयू नेता ने उपेंद्र कुशवाहा के MLAs को बताया बागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 'टूटते विधायकों को सम्मान देने में हर्ज नहीं', जदयू नेता ने उपेंद्र कुशवाहा के MLAs को बताया बागी
Thu, 15 Jan 2026 07:27 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:27 PM IST
सार
Sasaram News: सासाराम में जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए की बहुमत वाली सरकार स्थिर है। बागी विधायकों को सम्मान देने में हर्ज नहीं, सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं निराधार हैं और सरकार विकास पर केंद्रित है।
विज्ञापन
जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सासाराम में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में जदयू नेता सह जगदीशपुर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने बिहार के वर्तमान राजनीतिक हालात पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि राज्य में बहुमत की सरकार है और एनडीए को बागी विधायकों की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
एनडीए की नीति और विधायकों का सवाल
भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए तोड़ने या तुड़वाने में विश्वास नहीं रखती, लेकिन यदि कोई स्वेच्छा से आना चाहता है तो उसे रोका नहीं जा सकता। उनके अनुसार, एनडीए किसी को जबरदस्ती नहीं बुला रही है, बल्कि कुछ लोग स्वयं नीतीश कुमार के साथ आना चाहते हैं।
विज्ञापन
सम्मान और बागी विधायकों पर टिप्पणी
उन्होंने कहा कि एनडीए का दरवाजा खुला है और यदि कोई आकर बैठता है तो उसका स्वागत किया जाएगा। विपक्ष द्वारा विधायकों को तोड़े जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि टूटते विधायकों को सम्मान देने में कोई हर्ज नहीं है और बागी विधायक स्वयं सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें- Bihar News: भाजपा के दही-चूड़ा भोज में पूर्व मंत्री का राजद पर वार, कहा- सजायाफ्ता को नहीं मिल सकता भारत रत्न
उपेंद्र कुशवाहा और विधायकों की स्थिति
उपेंद्र कुशवाहा को लेकर पूछे गए सवाल पर भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि उनके तीन विधायक बागी हो गए हैं, भले ही उपेंद्र कुशवाहा इससे इनकार करते हों। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में आने वालों का हमेशा सम्मान होता है।
सत्ता परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज
मकर संक्रांति के मौके पर सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं को खारिज करते हुए विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और बने रहेंगे। उनके अनुसार, सरकार में कुछ लोग आ-जा सकते हैं, लेकिन सत्ता परिवर्तन की बातें निराधार हैं। भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए का यह कार्यकाल घोषणाओं का नहीं बल्कि विकास का कार्यकाल होगा। सरकार चुनावी घोषणाओं को जमीन पर उतारने और रोजगार सृजन की दिशा में पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन