फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lok Sabha: RJD leader Chittaranjan says more times Modi ji comes to Bihar, more Grand Alliance will benefit

Lok Sabha Election 2024: 'मोदी जी जितनी बार बिहार आएंगे, महागठबंधन को उतना ही ज्यादा फायदा होगा', राजद ने कहा

Wed, 03 Apr 2024 06:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Apr 2024 06:44 PM IST
सार

Lok Sabha: राजद ने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जिन-जिन क्षेत्रों में मोदी जी का कार्यक्रम हुआ, उन क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों की करारी हार हुई थी। इस बार तो एनडीए की स्थिति और भी ज्यादा खराब है। 2020 में एनडीए हाफ हुआ था, 2024 में साफ होगा।

विज्ञापन
Lok Sabha: RJD leader Chittaranjan says more times Modi ji comes to Bihar, more Grand Alliance will benefit
राजद ने पीएम मोदी पर साधा निशाना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजद ने भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने पटना में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जितनी बार बिहार आएंगे, उतना ही ज्यादा फायदा महागठबंधन को होगा।

विज्ञापन


राजद नेता चितरंजन गगन ने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जिन-जिन क्षेत्रों में मोदी जी का कार्यक्रम हुआ, उन क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों की करारी हार हुई थी और महागठबंधन के उम्मीदवार विजयी हुए थे। इस बार तो एनडीए की स्थिति और भी ज्यादा खराब है। 2020 में एनडीए हाफ हुआ था, 2024 में साफ होगा।
विज्ञापन

 
‘एनडीए नेताओं के पास बोलने को शब्द नहीं’
राजद प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सत्रह महीने के कार्यकाल में बिहार के लोगों के सामने नौकरी, जातीय जनगणना, आरक्षण में बढ़ोतरी, संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में सुधार की जो मिसाल कायम की है। बिहार की जनता उसकी तुलना एनडीए के सत्रह साल के शासन से कर रही है। सत्रह वर्षों तक बिहार में और दस वर्षों से केंद्र की सत्ता में रहे एनडीए नेताओं को बोलने के लिए कोई शब्द नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘डीएनए का रिपोर्ट क्या आया’
राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि कल मोदी जी और नीतीश जी एक मंच पर होंगे। तब निश्चित रूप से जनता यह जानना चाहेगी कि उस डीएनए का रिपोर्ट क्या आया जिस पर मोदी जी ने सवाल उठाया था और जदयू द्वारा बाल और नाखून दिल्ली भेजे गए थे।  उन्होंने कहा कि बिहार की जनता यह भी जानना चाहेगी कि मोदी जी द्वारा 2014 में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के वादे के साथ ही प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी, स्विस बैंक में जमा काले धन को लाकर सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये देने, किसानों की आय दोगुनी करने सहित अन्य वादे का क्या हुआ। नीतीश जी ने पटना विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग सार्वजनिक रूप से की थी, उसका क्या हुआ?


राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद जिसका जन्म हुआ है, वह भी आज मतदाता बन गया है। वह तेजस्वी जी के सत्रह महीने के कार्यकाल और एनडीए के सत्रह वर्षों के कार्यकाल को देख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed