फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lok Sabha Elections 2024: Union Minister RK Singh threatened Bhojpuri actor Pawan Singh

Pawan Singh: केंद्रीय मंत्री ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को खरी-खरी धमकी दी; बोले- काराकाट भूल जाएं, वरना...

Wed, 01 May 2024 04:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 May 2024 04:33 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: आरके सिंह ने कहा कि यह चुनाव आरके सिंह या उपेंद्र कुशवाहा का नहीं है, यह प्रधानमंत्री का चुनाव है। हम लोगों में से कोई भी हारे या जीते, उसका प्रभाव बराबर है। इस समय पूरी एनडीए गठबंधन एकजुट है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Union Minister RK Singh threatened Bhojpuri actor Pawan Singh
भाजपा नेता आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले से आरा लोकसभा सीट के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पवन सिंह को लेकर खुली चेतावनी दी है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर पवन सिंह काराकाट से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें पार्टी से निष्कासित करा देंगे। उन्होंने कहा कि पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तो राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से अनुरोध करेंगे कि उन्हें पार्टी से निष्कासित करें। आरके सिंह द्वारा की गई इस बयानबाजी ने एक बार फिर से राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है।

विज्ञापन

 
दरअसल, आरके सिंह जगदीशपुर के टाउन हाल में मंगलवार को राजग कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान आरके सिंह ने पवन सिंह को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि या तो वह बैठ जाएं या अगर काराकाट से चुनाव लड़ेंगे तो उनको पार्टी से निष्कासित करा देंगे। इस बयान ने लोकसभा चुनाव के दौरान सियासी पारा बढ़ा दिया है। वहीं, दूसरी ओर पवन सिंह ने काराकाट से चुनाव लड़ने की ठान ली है और अपना नाम वापस नहीं लेना चाहते हैं। ऐसे में पवन सिंह अब खुद भाजपा के विरोधी बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
दरअसल, पवन सिंह आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन आरके सिंह के सामने उन्हें टिकट मिलना मुश्किल हो गया था। उसके बाद उन्होंने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में काराकाट सीट से चुनावी मैदान में उतर गए। उसके बाद से ही पवन सिंह भाजपा के बड़े नेता के खिलाफ खड़े नजर आने लगे हैं, क्योंकि काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं। ऐसे में पवन सिंह काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा के खेल को बिगाड़ते दिख रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा यह भी सोच रही है इन दोनों के खेल में कहीं भाकपा माले बाजी न मार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस बात को लेकर आरके सिंह ने जगदीशपुर में सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि यह चुनाव आरके सिंह या उपेंद्र कुशवाहा का नहीं है, यह प्रधानमंत्री का चुनाव है। हम लोगों में से कोई भी हारे या जीते, उसका प्रभाव बराबर है। इस समय पूरी एनडीए गठबंधन एकजुट है। आरके सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के क्षेत्र में वे जाएंगे और वह भी हमारे क्षेत्र में आएंगे। राजग गठबंधन में हर कोई एक-दूसरे के लिए जो संभव है, वह कर रहा है। आरके सिंह ने काराकाट में एनडीए को जीत दिलाने के लिए जी-जान लगा देने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed