फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lok Sabha Election: Satta Ka Sangram In Patna, Discussion With youth, Patna Lok Sabha Seat

Satta Ka Sangram: पटना में युवा बोले- पहले नेता कहते हैं हम सब कुछ करेंगे, पर वोट देने के बाद कहां कुछ होता है

Tue, 14 May 2024 01:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 May 2024 01:32 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को पटना लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। वहीं, अब दोपहर में मतदाताओं के मुद्दों पर युवाओं से चर्चा की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Satta Ka Sangram In Patna, Discussion With youth, Patna Lok Sabha Seat
पटना में युवाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को बिहार की राजधानी और लोकसभा क्षेत्र पटना पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। वहीं, अब दोपहर में युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दों और समस्याओं पर बात की जा रही है।

विज्ञापन


पटना में नाला रोड स्थित कदमकुआं छात्रावास के पास अमर उजाला से बात करते हुए सौम्या ने कहा कि वे जमुई की रहने वाली हैं और पटना में रहकर पढ़ाई करती हैं। उन्होंने बताया कि जमुई में अच्छे साधन न होने से पढ़ाई में काफी परेशानी आती है। इसलिए उन्हें अच्छा एजुकेशन सिस्टम और अच्छी कोचिंग की सुविधा को देखते हुए पटना आना पड़ा। सौम्या ने बताया कि वह बीपीएससी की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने पेपरलीक के मुद्दे को लेकर कहा कि हमारा काम तैयारी करके परीक्षा देना है, लेकिन परीक्षा अच्छे से आयोजित करना सरकार का काम है। हम तो नेताओं को वोट दे देते हैं, लेकिन वे वोट लेकर हमारा भरोसा हर बार तोड़ देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी हमारे वोट देने का मुद्दा सिर्फ रोजगार है और वही हमेशा पेपरलीक से खत्म हो जाता है। अब इस सरकार पर भरोसा करें या उस पर करें, दोनों का तो काम है पेपरलीक कर देना। जहां पर हमें सपोर्ट करना चाहिए वहीं पर वे लोग हमें छोड़ देते हैं। इसलिए किसे चुने इसे लेकर दुविधा पैदा हो जाती है। एक बोलता है कि हमें वोट दो, हम सब कुछ करेंगे। वहीं, दूसरा कहता है कि हमको वोट दो हम सब कुछ करेंगे, लेकिन जब वोट मिल जाता है तो कहां कुछ होता है। पेपरलीक ही होता है। हमारा काम है मेहनत करना, लेकिन उनका काम है हमारी मेहनत को देखना। लेकिन वो तो होता नहीं है न। उन्होंने कहा कि सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए। हर चीज में भ्रष्टाचार है। अगर शिक्षा में भ्रष्टाचार रहेगा तो कैसे चलेगा। कोई भी देश या राज्य हो, बिना शिक्षा के कैसे चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, कपिलेश कुमार ने कहा कि युवाओं का पहला मुद्दा रोजगार है। जो सरकार हमको रोजगार देगी उसके पक्ष में हम वोट करेंगे। अभी तक रोजगार के मुद्दे पर बात करते हुए दूर-दूर तक कोई नेता दिखाई नहीं दिया है। ग्रुप डी की नौकरी की बात नहीं हो रही, एनटीपीसी की बहालियां भी बहुत कम हो गईं। क्या हम ऐसे में आशा करेंगे। दिन रात मेहनत करके जब चिट देखते हैं न हम लोग तो सोच में पड़ जाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed