फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   lalu yadav family house mahua bag or rabri devi new house after 10 circular road house vacant bihar news

Lalu Yadav Family : नए साल में किस पते पर मिलेंगे लालू यादव? सर्कुलर रोड से राबड़ी आवास खाली हो रहा अभी!

Fri, 26 Dec 2025 07:49 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 26 Dec 2025 07:49 AM IST
सार

Bihar News : तेजस्वी यादव विदेश से लौटेंगे तो लालू प्रसाद यादव के दिल्ली से लौटने के बाद मां राबड़ी देवी के नए आवास पर मिलेंगे या राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष के स्थायी मकान महुआ बाग में? यह सवाल आज बिहार में खूब घूमेगा। वजह यह गतिविधि है।

विज्ञापन
lalu yadav family house mahua bag or rabri devi new house after 10 circular road house vacant bihar news
राबड़ी आवास से छोटे-छोटे सामान जा रहे दो अलग जगहों पर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बड़ी बेटी मीसा भारती के पास दिल्ली में रहकर आंखों का इलाज करा रहे हैं। उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव विदेश घूम रहे हैं। तेजस्वी यादव उस समय विदेश घूमने निकले, जब उनकी मां राबड़ी देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली कराने के लिए बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किया था। 10 सर्कुलर रोड लालू परिवार के आवास के रूप में जाना जाता है। लालू परिवार परेशानी में है, यह साफ दिख रहा है। तभी तो जिस आवास को खाली नहीं करने की जिद ठाने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया था, वहां से उनका छोटा-छोटा सामान रात के अंधेरे में बाहर निकल रहा है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट के संकेत, डिनर पार्टी से गायब रहे चार में से तीन विधायक
विज्ञापन


10 सर्कुलर रोड ही परिवार की पहचान
एक महीने के अंदर मकान खाली करने का नोटिस 25 नवंबर को जारी हुआ था। 25 दिसंबर की रात इसकी औपचारिकता की गई। रातोंरात। लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की पहचान के रूप में पटना के 10 सर्कुलर रोड को लोग जानते हैं। पूरे बिहार से आने वाले लालू समर्थक सीधे इसी आवास पहुंचते हैं। विपक्ष के नेता के रूप में तेजस्वी यादव को दूसर आवास आवंटित है। बड़े बेटे तेज प्रताप जब तक विधायक थे, उनहें सरकारी आवास अलग आवंटित था। इसके बावजूद परिवार के जुटान के लिए और सामूहिक आयोजनों के लिए अरसे से 10 सर्कुलर रोड ही लालू-राबड़ी आवास के रूप में पहचाना जाता रहा है। राबड़ी देवी को विधान परिषद् सदस्य के रूप में यह आवास आवंटित था। नई सरकार ने ज्यादातर विधायकों और विधान पार्षदों को नया आवास आवंटित किया है। इसी के तहत राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड पर बंगला आवंटित किया गया है। राबड़ी देवी ने नए आवास आवंटन को पहचान छीनने की साजिश बताते हुए 10 सर्कुलर रोड खाली नहीं करने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Teachers News : शिक्षकों के लिए बिहार सरकार का नया फरमान, कहा- अगर यह काम नहीं किया तो रुक जाएगा वेतन

ऐश्वर्या-रोहिणी इसी आवास से निकाली गई थीं
यह आवास पिछले 10 वर्षों में दो बार नकारात्मक कारणों से भी सुर्खियों में रहा था। इसी आवास से लालू प्रसाद यादव की बड़ी बहू ऐश्वर्या राय रोती हुईं बाहर की गई थीं। तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने तब सास राबड़ी देवी समेत परिवार के कई सदस्यों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उसके बाद, इस विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद यह आवास तब सुर्खियों में आवास था, जब लालू को किडनी देकर जीवनदान देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने यह घर छोड़ा। उन्होंने भाई तेजस्वी यादव पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

...तो क्या नए पते पर मिलेंगे लालू प्रसाद यादव?
अभी यह कहना मुश्किल है। भवन निर्माण विभाग का नोटिस था, इसलिए 25 दिसंबर को औपचारिकता के लिए गमले और बेकार कुछ सामान निकाले गए। असल सामान सब अभी अंदर है। यह सामान ठीक उसी तरह निकाले गए, जब एक समय साधु यादव को आवंटित बंगला खाली कराने के लिए नोटिस मिला था तो पूरे दिन मीडिया के लाइव कवरेज के बाद रात में कुछ सामान निकाले और फिर वापस किए गए थे। गुरुवार की रात राबड़ी आवास को खाली कराने की कागजी प्रक्रिया दिखाने के लिए छोटी गाड़ियों से कुछ सामान निकला है। अभी भी इस आवास को कायम रखने की कोशिशें लालू यादव के स्तर से जारी हैं। दलील दी जा रही है कि महुआबाग में निर्माणाधीन स्थायी मकान बनते ही सीधे वहीं शिफ्ट हो जाएगा पूरा परिवार। यही कारण है कि कुछ सामान को महुआबाग और कुछ को आर्य समाज रोड स्थित गाय-भैंस के एक खटाल में भेजे जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed