{"_id":"6a1945dc1afe1353b304d381","slug":"lalu-prasad-yadav-to-visit-singapore-again-for-routine-medical-check-up-after-kidney-transplant-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: फिर क्यों सिंगापुर जा रहे राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद? कोर्ट से मिली विदेश यात्रा की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: फिर क्यों सिंगापुर जा रहे राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद? कोर्ट से मिली विदेश यात्रा की मंजूरी
Fri, 29 May 2026 01:23 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 29 May 2026 01:23 PM IST
सार
Lalu Yadav Singapore Visit: पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाएंगे। इससे पहले वह अगस्त 2024 में पोस्ट-ट्रांसप्लांट मेडिकल चेकअप के लिए गए थे। फिर से इसी काम के लिए वह सिंगापुर जा रहे हैं। वहां पर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य रहती हैं।
विज्ञापन
लालू यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जल्द ही सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। यह दौरा पूरी तरह चिकित्सकीय बताया जा रहा है। दिसंबर 2022 में सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद से डॉक्टरों की सलाह पर वे समय-समय पर नियमित जांच के लिए सिंगापुर जाते रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस बार भी उनकी यात्रा जून के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। दिल्ली की अदालत और रांची की सीबीआई विशेष अदालत से विदेश यात्रा की मंजूरी मिलने के बाद उनका पासपोर्ट रिलीज कर दिया गया है। चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता लालू यादव फिलहाल मेडिकल जमानत पर हैं। अदालत ने उनकी मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए विदेश यात्रा की अनुमति दी है।
2022 में रोहिणी ने दान की थी लालू को किडनी
बताया जा रहा है कि लालू यादव के साथ उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य भी रहेंगी, जो सिंगापुर में ही रहती हैं। रोहिणी वही बेटी हैं जिन्होंने अपने पिता को किडनी दान की थी। दिसंबर 2022 में हुए सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव की सेहत में सुधार हुआ था, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें लगातार सावधानी बरतने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
76 वर्षीय लालू यादव लंबे समय से किडनी समेत कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 50 से अधिक तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं। इस बार सिंगापुर में उनकी किडनी फंक्शन, क्रिएटिनिन लेवल और अन्य जरूरी मेडिकल पैरामीटर्स की जांच की जाएगी। सूत्रों की मानें तो लालू यादव 30 मई या जून के शुरुआती दिनों में सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, इस बार भी उनकी यात्रा जून के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। दिल्ली की अदालत और रांची की सीबीआई विशेष अदालत से विदेश यात्रा की मंजूरी मिलने के बाद उनका पासपोर्ट रिलीज कर दिया गया है। चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता लालू यादव फिलहाल मेडिकल जमानत पर हैं। अदालत ने उनकी मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए विदेश यात्रा की अनुमति दी है।
विज्ञापन
2022 में रोहिणी ने दान की थी लालू को किडनी
बताया जा रहा है कि लालू यादव के साथ उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य भी रहेंगी, जो सिंगापुर में ही रहती हैं। रोहिणी वही बेटी हैं जिन्होंने अपने पिता को किडनी दान की थी। दिसंबर 2022 में हुए सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव की सेहत में सुधार हुआ था, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें लगातार सावधानी बरतने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों आंधी-बारिश से लोग परेशान, वज्रपात की चपेट में आने से चार लोगों की मौत
कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं लालू प्रसाद76 वर्षीय लालू यादव लंबे समय से किडनी समेत कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 50 से अधिक तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं। इस बार सिंगापुर में उनकी किडनी फंक्शन, क्रिएटिनिन लेवल और अन्य जरूरी मेडिकल पैरामीटर्स की जांच की जाएगी। सूत्रों की मानें तो लालू यादव 30 मई या जून के शुरुआती दिनों में सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं।