फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lalu Prasad Yadav Health Update Discharged from Patna Hospital, RJD Chief Heading to Delhi AIIMS

Lalu Yadav Health : पटना में भर्ती होकर मिली छुट्टी, लालू यादव आज दिल्ली पहुंचे; AIIMS में होगा इलाज

Mon, 20 Jul 2026 05:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 Jul 2026 05:48 PM IST
सार

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को पटना से नई दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया। हाल ही में ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के बाद उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। उनके साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती भी दिल्ली गईं हैं।

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Health Update Discharged from Patna Hospital, RJD Chief Heading to Delhi AIIMS
लालू यादव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए सोमवार दोपहर नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया जाएगा। वह दोपहर करीब 1:10 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और राजद सांसद मीसा भारती भी दिल्ली पहुंचीं।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को आईजीआईएमएस में हुए थे भर्ती
शुक्रवार शाम ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद लालू प्रसाद यादव को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक इलाज किया।
विज्ञापन


लालू की बेटी मीसा भारती ने क्या कहा?
राजद सांसद मीसा भारती ने बताया कि इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने फिलहाल घर पर निगरानी में रहने की सलाह दी थी। अब विशेषज्ञों की देखरेख में आगे के इलाज के लिए उन्हें एम्स, नई दिल्ली ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दशक बाद निजी आवास में हुए हैं शिफ्ट
इधर, हाल ही में लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी करीब दो दशक तक 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहने के बाद अपने निजी आवास कौटिल्य नगर में शिफ्ट हुए हैं। उनका पुराना सरकारी बंगला अब बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है।


ये भी पढ़ें-  Bihar Vidhan Sabha: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में क्या हो रहा, निशांत कुमार का अलग से स्वागत क्यों?

मीसा भारती ने उठाया था सफाई व्यवस्था का मुद्दा
दो दिन पहले राजद सांसद मीसा भारती ने कौटिल्य नगर इलाके की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि नए आवास वाले क्षेत्र में स्वच्छता की गंभीर समस्या है। यदि वे इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाती हैं तो सत्ता पक्ष के लोग इसका भी गलत मतलब निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed