Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   khesari lal yadav visits anant singh house funny conversation with daughter shivangi viral video

बिहार: खेसारी लाल पहुंचे अनंत सिंह के घर, बेटी शिवांगी से अंग्रेजी में बातचीत पर भोजपुरी अंदाज में दिया मजेदार

Fri, 20 Nov 2026 01:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 01:59 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के तिलक समारोह से पहले उनके नदवां स्थित आवास पहुंचे। शिवांगी ने अंग्रेजी में उनका स्वागत किया तो खेसारी ने भोजपुरी में मजाकिया जवाब दिया।

विज्ञापन
khesari lal yadav visits anant singh house funny conversation with daughter shivangi viral video
खेसारी लाल पहुंचे अनंत सिंह के घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले उनके घर भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव पहुंचे। इस दौरान विधायक की बेटी के साथ उनकी मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, शिवांगी सिंह ने जब अंग्रेजी में खेसारी लाल का स्वागत किया और उनसे बातचीत शुरू की तो अभिनेता ने अपने खास भोजपुरी अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

विज्ञापन

शिवांगी ने अंग्रेजी में किया स्वागत, खेसारी बोले- अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई!

दरअसल, 20 नवंबर को होने वाले तिलक समारोह से पहले खेसारी लाल यादव अनंत सिंह के नदवां स्थित आवास पहुंचे थे। वहां विधायक की बेटी शिवांगी सिंह ने पहले उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर अंग्रेजी में उनका स्वागत किया। शिवांगी ने उनसे मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए घर आने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में ही पूछा कि क्या खेसारी लाल पहली बार उनके घर आए हैं?

विज्ञापन

शिवांगी की अंग्रेजी सुनकर खेसारी लाल कुछ पल के लिए ठिठक गए। फिर मुस्कुराते हुए उन्होंने भोजपुरी में कहा, "अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई!" उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। इसके बाद शिवांगी ने हिंदी में वही सवाल दोहराया कि अंकल, क्या आप पहली बार यहां आए हैं? इस पर खेसारी लाल ने हां में जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉल कर अनंत सिंह ने दिया था शादी का निमंत्रण

खेसारी लाल यादव के अनंत सिंह के घर पहुंचने की वजह भी खास है। दरअसल, मोकामा विधायक अनंत सिंह ने खुद वीडियो कॉल कर भोजपुरी अभिनेता को बेटी की शादी का निमंत्रण दिया था। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है, जबकि 20 नवंबर को तिलक समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने खेसारी लाल से तिलक कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया था।

उस समय खेसारी लाल ने अपने पहले से तय कार्यक्रमों में व्यस्तता की बात कही थी और बाद में बातचीत करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, वह तय तारीख से एक दिन पहले ही अनंत सिंह के आवास पहुंच गए।

शादी में जुटेंगी फिल्म और संगीत जगत की हस्तियां

शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होनी है। समारोह को लेकर अनंत सिंह के परिवार में तैयारियां चल रही हैं। इस शादी में फिल्म, संगीत और राजनीति जगत की कई चर्चित हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है। इनमें उदित नारायण, सोनू सूद, मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed