फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Khadi Gets New Flight in Bihar: 90% Subsidy on Charkha-Kharkha, Affordable Loan Facility for Rural Employment

बिहार में खादी को नई उड़ान: चरखा-करघा पर 90 फीसदी अनुदान, सस्ती ऋण सुविधा से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

Tue, 23 Sep 2025 07:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Sep 2025 07:28 PM IST
सार

Patna News: बिहार सरकार की यह योजना खादी उत्पादकों को लाभान्वित करने के साथ-साथ राज्य की खादी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने में सहायक होगी।

विज्ञापन
Khadi Gets New Flight in Bihar: 90% Subsidy on Charkha-Kharkha, Affordable Loan Facility for Rural Employment
खादी उद्योग को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सरकार की अहम पहल - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

बिहार सरकार ने खादी उद्योग को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की है। राज्य में अब खादी संस्थानों को चरखा और करघा 90 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना पारंपरिक खादी उद्योग को मजबूती देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वावलंबन और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगी।

विज्ञापन

 
सस्ती दर पर ऋण सुविधा से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता
सरकारी योजना के तहत खादी संस्थानों को चरखे और करघे कम लागत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रति चरखा 40,000 रुपये की दर से 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर ऋण सुविधा भी दी जा रही है। इससे खादी बुनकर अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकेंगे और बड़े बाजारों तक पहुंच बना पाएंगे। यह पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान और वोकल फॉर लोकल के संदेश को भी मजबूती प्रदान करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:वाल्मीकिनगर को 1100 करोड़ की सौगात, Cm नीतीश ने किया शिलान्यास, बोले- विकास से बदलेगी तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खादी: संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रतीक
खादी सदियों से भारत की संस्कृति, स्वावलंबन और आत्मसम्मान का प्रतीक रही है। आज यह केवल कपड़ा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सतत विकास का प्रतीक बन चुकी है। बिहार सरकार की यह योजना खादी उत्पादकों को लाभान्वित करने के साथ-साथ राज्य की खादी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने में सहायक होगी।
 
महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार सृजन
सरकार का मानना है कि ग्रामीण स्तर पर खादी उत्पादन को बढ़ावा मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा रोजगार प्राप्त करेंगे। इससे गांवों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और पलायन की समस्या भी कम होगी। इच्छुक खादी संस्थान और बुनकर इस योजना का लाभ उठाने के लिए अधिक जानकारी kvibbihar.com पर प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar: जिसकी शादी में पहुंचे थे सीएम नीतीश कुमार, उसे यूपी पुलिस ने क्यों पीटा? गिरिराज सिंह से भी है कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed