Bihar News: कैमूर में जीविका दीदियों का धरना, मानदेय बढ़ोतरी और शोषण के खिलाफ 11 सूत्री मांगें रखीं
Kaimur News: जीविका दीदियों ने चेतावनी दी कि अगर मानदेय के संशोधित आदेशों को जल्द लागू नहीं किया गया, तो वे क्रमबद्ध आंदोलन जारी रखेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की मनमानी के कारण उनके साथ शोषण हो रहा है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैमूर जिले के दुर्गावती में जीविका दीदियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर जीविका परियोजना कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसमें जीविका दीदियों ने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की। साथ ही उनके द्वारा दी गई सेवाओं के उचित मूल्य की आवश्यकता पर जोर दिया।
धरना के दौरान, जीविका दीदियों ने ‘दो हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं’ जैसे नारे लगाए। उनका कहना है कि जीविका परियोजना में काम करने वाले कर्मियों को बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है, जो उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जीविका में तैनात पदाधिकारी उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देते रहते हैं, जो उनकी स्थिति को और कठिन बना रहा है।
जीविका दीदियों ने चेतावनी दी कि अगर मानदेय के संशोधित आदेशों को जल्द लागू नहीं किया गया, तो वे क्रमबद्ध आंदोलन जारी रखेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की मनमानी के कारण उनके साथ शोषण हो रहा है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है।
धरना प्रदर्शन के जरिए जीविका दीदियों ने अपने अधिकारों की रक्षा करने और उनके मानदेय में उचित वृद्धि सुनिश्चित करने की मांग की है। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो वे आगे भी धरना प्रदर्शन और अन्य विरोधात्मक कदम उठाने की योजना बना रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.