फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kaimur News: Clash between excise department and local people in market situation out of control due to firing

Bihar News: बीच बाजार में उत्पाद विभाग और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, गोलीबारी से हालात बेकाबू; मची अफरातफरी

Sat, 07 Dec 2024 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Dec 2024 07:20 PM IST
सार

Kaimur News: दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत सड़क से जाम हटाने और शांति व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Kaimur News: Clash between excise department and local people in market situation out of control due to firing
उत्पाद विभाग की क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती थानाक्षेत्र के कर्मनाशा बाजार के पास शनिवार को उत्पाद विभाग की पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। स्थिति बिगड़ने पर उत्पाद विभाग की टीम को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों को गोली के छर्रे लगने की खबर है। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया और कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन

 
पहले हुई झड़प और फिर फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब उत्पाद विभाग की टीम अपनी बोलेरो गाड़ी के साथ कर्मनाशा बाजार के पास खड़ी थी। तभी दो बाइक सवार वहां पहुंचे और विभाग की टीम से बातचीत शुरू हुई। यह बातचीत अचानक गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह साफ नहीं हो पाया कि विवाद किस बात को लेकर हुआ, लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन

 
दो लोग छर्रे लगने से घायल
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उत्पाद विभाग की टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसके कारण दो लोगों को मामूली चोटें आईं। बाद में उत्पाद विभाग की टीम अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी में सवार होकर किसी तरह घटनास्थल से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
गुस्साए लोगों ने जाम किया हाईवे
फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और जीटी रोड को जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर लाठी-डंडों के साथ प्रदर्शन किया और कुछ गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिला परिषद के उम्मीदवार और भाजपा नेता विकास पांडे ने मौके पर पहुंचकर उग्र भीड़ को शांत कराया। उनके समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया और हाईवे पर करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।
 
पुलिस की कार्रवाई और स्थिति नियंत्रण में
दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत सड़क से जाम हटाने और शांति व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है और इस घटना की गहन जांच की जा रही है।
 
स्थानीय लोगों की शिकायत और असमंजस
स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद की असली वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। जिन लोगों से उत्पाद विभाग की टीम बात कर रही थी, उनके पास शराब होने का भी कोई प्रमाण नहीं मिला। इससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मामला इतनी हिंसा तक कैसे पहुंचा।

 
वहीं, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्पाद विभाग की ओर से भी घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। फायरिंग में घायल हुए लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed