{"_id":"62fb27014d073c2fdf117862","slug":"jp-nadda-to-hold-a-meeting-with-the-party-bihar-bjp-core-committee-in-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Bjp Meet: बिहार में आगे की रणनीति के लिए भाजपा नेताओं की बैठक, नड्डा-शाह रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Bjp Meet: बिहार में आगे की रणनीति के लिए भाजपा नेताओं की बैठक, नड्डा-शाह रहे मौजूद
Tue, 16 Aug 2022 10:52 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:52 AM IST
सार
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शीर्ष नेतृत्व मंगलवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर मंथन करेगा।
विज्ञापन
BJP
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार में जेडीयू से गठबंधन टूटने के बाद से भारतीय जनता पार्टी की टेंशन बढ़ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार मंथन कर रहे हैं कि आखिर अब आगे किस रणनीति पर काम किया जाए ताकि बिहार में नैया पार लग सके। इसी क्रम में आज एक बार फिर से दिल्ली में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में सांगठनिक फेरबदल की भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। भाजपा के संगठन महासचिव बी एल संतोष भी इस बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये नेता रहे भाग
बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय के अलावा वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव, बिहार के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी भी उपस्थित हुए। इनके अलावा बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी तथा पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन भी इस बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन
महागठबंधन का कैबिनेट विस्तार
बैठक ऐसे समय हुई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ही अपनी मंत्रिपरिषद में विस्तार किया है। उनकी मंत्रिपरिषद में 31 विधायकों को शामिल किया गया है। इनमें ज्यादातर सदस्य राजद के हैं। नीतीश ने नौ अगस्त को राजग से नाता तोड़ने के बाद भाजपा की यह पहली बड़ी बैठक है, जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद है।