फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Jan Suraaj changes candidate: Prashant Kishor names Shyam Nandan Yadav Tirhut Teachers' Constituency.

जनसुराज ने बदला प्रत्याशी: घोषित उम्मीदवार के टिकट छोड़ने पर तिरहुत सीट पर नए नाम का एलान, झा की जगह यादव

Sat, 26 Sep 2026 12:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Sep 2026 12:35 PM IST
सार

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद् चुनाव को लेकर जनसुराज आज फिर सुर्खियों में है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज से दो दिन के अंदर दूसरे उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। पहले उम्मीदवार ने खुद से ही पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Jan Suraaj changes candidate: Prashant Kishor names Shyam Nandan Yadav Tirhut Teachers' Constituency.
जनसुराज ने श्याम नंदन को दिया टिकट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले चुनाव के लिए श्याम नंदन यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उनके नाम की घोषणा की। श्याम नंदन यादव ने जनसुराज से पहले राष्ट्रीय जनता दल में थे। जनसुराज में शामिल होने के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।  इससे पहले जनसुराज ने भूषण कुमार झा को उम्मीदवार बनाया था लेकिन एक दिन पहले ही उन्होंने जनसुराज छोड़ दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया था। इसे सियासत गरमा गई थी। अब 24 घंटें के अंदर प्रशांत किशोर की पार्टी ने अपने नए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी उम्मीदवार भूषण कुमार झा के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। भूषण झा ने 25 सितंबर को शहर के एक होटल में प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद जन सुराज छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने बैठक के दौरान अपने और समर्थक शिक्षकों के साथ कथित व्यवहार को लेकर कई आरोप लगाए। 
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...
बिहार विधान परिषद् चुनाव को लेकर जनसुराज आज फिर सुर्खियों में है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज से दो दिन के अंदर दूसरे उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। पहले उम्मीदवार ने खुद से ही पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed