फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   indian association of nashville organized event dedicated to bihar jhakhand aaiye na hamara bihar me lyrics

बिहार के जयकारे : आइए न हमरा बिहार में... गीत पर अमेरिका में कार्यक्रम, राज्य के प्रतीकों के प्रति सम्मान

Mon, 11 Aug 2025 07:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 11 Aug 2025 07:59 AM IST
सार

Indian Association of Nashville : अमेरिका में भी बिहार-झारखंड के प्रति सम्मान बढ़ रहा है। बिहार-झारखंड के मूल निवासियों ने अमेरिका की सड़कों पर भोजपुरी गीतों से समा बांधा और भारतीय स्वतंत्रता दिवस को लेकर परेड किया।

विज्ञापन
indian association of nashville organized event dedicated to bihar jhakhand aaiye na hamara bihar me lyrics
अमेरिका में भोजपुरी गानों पर गमछा डांस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अमेरिका के टेनेसी राज्य के नैशविले डाउनटाउन में इंडियन एसोसिएशन ऑफ नैशविले की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस परेड में इस साल एक नया रंग देखने को मिला। पहली बार, बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन ने इस परेड में हिस्सा लिया और अपनी संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। यह परेड "आइए ना हमारा बिहार" गाने के साथ शुरू हुई। दो मील तक चली इस परेड में बिहार और झारखंड के लोगों ने भोजपुरी और मैथिली गीतों पर खूब डांस किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी में गजब का उत्साह था, जो देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन


बिहार की गौरवमयी संस्कृति का प्रदर्शन
इस परेड में बिहार के लोगों ने अपनी गौरवशाली विरासत को दर्शाया। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय, बोधगया, चाणक्य, और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे महापुरुषों की झाँकियाँ और पोस्टर लिए हुए थे। बच्चों ने सीता माता और डॉ. राजेंद्र प्रसाद का रूप धारण कर लोगों का मन मोह लिया। 'अमर उजाला' को यह जानकारी देते हुए संगठन से जुड़ीं बिहार की नीलम पांडेय ने कहा कि बिहार एसोसिएशन के इस ऐतिहासिक कदम का श्रेय इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास जैन और संयुक्त सचिव मीनू सैनी को जाता है, जिन्होंने बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन को परेड में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

indian association of nashville organized event dedicated to bihar jhakhand aaiye na hamara bihar me lyrics
बिहार-झारखंड के प्रतीकों के प्रति जताया सम्मान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
यह उत्साह देखते ही बन रहा था
इंडियन एसोसिएशन ऑफ नैशविले की संयुक्त सचिव मीनू सैनी ने कहा, "बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन का उत्साह देखते ही बन रहा था।" कुशीनगर के विधायक पी.एन. पाठक भी इस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने बिहार के लोगों के साथ बैनर पकड़कर उनका हौसला बढ़ाया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ नैशविल पिछले दो दशकों से स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कर रहा है, लेकिन परेड की शुरुआत 2024 में हुई। इस साल की परेड में लगभग 30 संगठनों ने भाग लिया, जिनमें भारत के कई राज्यों और भारतीय सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

बिहार-झारखंड की संस्कृति दिखाने में रहे आगे
इस सफल आयोजन के पीछे इंडियन एसोसिएशन ऑफ नैशविले के सदस्यों उर्वशी लाल, भावी तुर्किया, जयदीप पुरकायस्थ, सिल्वाकुमार मुनुस्वामी, अरुण पॉल, सुरेन गुप्ता और बबलू चाको का भी बड़ा योगदान रहा। बिहार एसोसिएशन की तरफ से आलोक पांडेय, राकेश शर्मा, गुंजन सिन्हा, अनुराग शगुन, राजेश कुमार, ज्योति मोहन, डॉली कुमारी, प्रीति पाठक और स्वाति किरण ने परेड का आयोजन किया। बिहार एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य बिहार और झारखंड के लोगों को एक मंच पर लाना और अपनी समृद्ध संस्कृति को दुनिया के सामने लाना है। इस कार्यक्रम में इंडियन एसोसिएशन की यूथ प्रेसिडेंट अनिका पांडेय के काम की भी काफी सराहना हुई। कुशाग्र सिंह ने ड्रोन से पूरे कार्यक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया, जबकि दर्श सिंह ने फोटोग्राफी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed