India Expose Pak: संजय झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया में पाकिस्तान को किया बेनकाब; जानें
प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय रक्षा समिति के अध्यक्ष सुंग इल-जोंग और कोरिया–भारत संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष यून हो-जुंग से भी मुलाकात की। इसके अतिरिक्त, सियोल स्थित प्रमुख थिंक टैंकों, रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञों और कोरियाई मीडिया के साथ संवाद कर भारत ने वैश्विक आतंकवाद के विरुद्ध सामूहिक प्रयासों की अपील की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने 25–26 मई को दक्षिण कोरिया का दो दिवसीय आधिकारिक दौरा किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद के विरुद्ध भारत के दृढ़ रुख को कोरियाई नेतृत्व के समक्ष स्पष्ट करना और भारत–दक्षिण कोरिया संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना था।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो टे-युल और प्रथम उप विदेश मंत्री किम होंग-क्यून से मुलाकात की। बातचीत में हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई संयमित, लक्ष्यबद्ध एवं निर्णायक कार्रवाई की जानकारी साझा की गई। कोरियाई नेतृत्व ने आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का समर्थन किया और वैश्विक स्तर पर मिलकर इससे निपटने की आवश्यकता को दोहराया।
पढ़ें: ट्रम्प को झूठा बताने से क्यों डर रही केंद्र? सीजफायर को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल
प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय रक्षा समिति के अध्यक्ष सुंग इल-जोंग और कोरिया–भारत संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष यून हो-जुंग से भी मुलाकात की। इसके अतिरिक्त, सियोल स्थित प्रमुख थिंक टैंकों, रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञों और कोरियाई मीडिया के साथ संवाद कर भारत ने वैश्विक आतंकवाद के विरुद्ध सामूहिक प्रयासों की अपील की।
यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया के पूर्व विदेश मंत्री डॉ. यून यंग-क्वान, विदेश मामलों की समिति के उपाध्यक्ष किम गन, पूर्व उप विदेश मंत्री चो ह्यून, कोरिया के नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के निदेशक मेजर जनरल शिन सांग-ग्यून और भारत में कोरिया के पूर्व राजदूतों से भी विचार-विमर्श किया।
प्रतिनिधिमंडल ने सियोल में बसे प्रवासी भारतीय समुदाय से भी आत्मीय संवाद किया, जिसमें भारत की विदेश नीति, सुरक्षा दृष्टिकोण और प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर चर्चा हुई। इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के अतिरिक्त सांसद अपराजिता सारंगी, बृजलाल, प्रदान बरुआ, डॉ. हेमांग जोशी, सलमान खुर्शीद, अभिषेक बनर्जी, जॉन ब्रिटास और पूर्व राजनयिक मोहन कुमार शामिल थे।