फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Congress Questions PM Modi on Ceasefire Issue Asks Why Centre Hesitates to Call Trump a Liar

Congress: ट्रम्प को झूठा बताने से क्यों डर रही केंद्र? सीजफायर को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

Tue, 27 May 2025 05:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 May 2025 05:28 PM IST
सार

Congress: पीएम मोदी बिहार में रैलियों के लिए समय निकाल सकते हैं, लेकिन पाहलगाम हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में नहीं आते। उन्हें देशभर में घूमने और सेलिब्रिटीज से मिलने का समय है, लेकिन संसद का विशेष सत्र बुलाने से बच रहे हैं। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Congress Questions PM Modi on Ceasefire Issue Asks Why Centre Hesitates to Call Trump a Liar
कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर सफाई देने को कहा जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका की हस्तक्षेप के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ था। कांग्रेस की प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने बिहार कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी उनकी सरकार की कूटनीतिक विफलता को दर्शाती है।
विज्ञापन


ट्रंप को झूठा करार देने से डर क्यों?
सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाया कि पाहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस ने साफ कर दिया था कि सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे, लेकिन जो प्रधानमंत्री अक्सर देश को संबोधित करते हैं, वे ट्रंप के दावे पर कुछ क्यों नहीं कहते? अगर ट्रंप झूठ बोल रहे हैं तो मोदी जी उन्हें फोन करके विरोध क्यों नहीं जताते? उन्होंने कहा कि देश ने इंदिरा गांधी जैसी मजबूत नेता देखी है, जिन्होंने अमेरिका के सातवें बेड़े की धमकी के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की थी और बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि आज की स्थिति यह है कि एक दिवालिया पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के बराबर समझा जा रहा है। ट्रंप पिछले 11 दिनों में कम से कम 9 बार इस कथित 'मध्यस्थता' की बात दोहरा चुके हैं, लेकिन हमारी सरकार चुप है।
विज्ञापन


पीएम रैलियों के लिए समय निकालते हैं, लेकिन संसद से बचते हैं
श्रीनेत ने कहा कि पीएम मोदी बिहार में रैलियों के लिए समय निकाल सकते हैं, लेकिन पाहलगाम हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में नहीं आते। उन्हें देशभर में घूमने और सेलिब्रिटीज से मिलने का समय है, लेकिन संसद का विशेष सत्र बुलाने से बच रहे हैं। उन्हें डर है कि सवाल पूछे जाएंगे कि पाहलगाम जैसे हमले करने वाले गुनहगारों को अब तक क्यों नहीं पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें:  'फोटो खिंचवाने से कोई जननेता नहीं बनता' केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का राहुल पर तंज; PM के दौरे पर भी बोले

 
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला?
कांग्रेस नेता ने बिहार की स्थिति पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेडीयू की सरकार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में असफल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हीं लोगों के साथ खड़े हैं जिन्होंने कभी उनके डीएनए पर सवाल उठाए थे। अब बीजेपी के पास बिहार में न चेहरा है, न मुद्दा, और धीरे-धीरे वह नीतीश की जमीन खिसका रही है।

तेज प्रताप और ऐश्वर्या विवाद पर बोलीं कांग्रेस नेता
तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के विवाद पर सवाल पूछने पर श्रीनेत ने कहा कि मैं किसी के निजी जीवन पर टिप्पणी नहीं करना चाहती। लेकिन अगर हम राजनीतिक परिवारों की महिलाओं पर बात करें जिन्हें उनके पतियों ने सताया है, तो हमें प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री की भी बात करनी पड़ेगी। वहीं आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिहार की महिलाओं के लिए खास योजनाएं ला रही है, क्योंकि गरीबी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ता है। जब खाना कम होता है, तो मां या पत्नी ही भूखी सोती है, न कि पति या बच्चे। इसलिए महिला केंद्रित योजनाएं जरूरी हैं। 

एनडीए खुद उलझन में, कांग्रेस-राजद में कोई खींचतान नहीं
एनडीए की इस बात को उन्होंने खारिज किया कि कांग्रेस और राजद बिहार में एक-दूसरे से क्रेडिट लेने की होड़ में हैं। जिसपर उन्होंने कहा कि हम साथ में चुनाव लड़ रहे हैं, तो जीत का श्रेय भी साथ में लेंगे। उलझन में एनडीए है, बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन खुद बिखराव का शिकार है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed