फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Son-in-law beats up in-laws in Patna Bihta, domestic violence, Bihar Police investigation

Bihar News: पति ने ससुराल वालों को बेरहमी से पीटा, सास ने कहा- दामाद ने दूसरी शादी की, विरोध करने पर ऐसा किया

Sat, 14 Mar 2026 05:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना आसपास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना आसपास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 05:33 PM IST
सार

Patna Crime News: सास-ससुर दामाद को समझाने आए थे। दोनों चाहते थे कि बेटी को कोई परेशानी नहीं हो। लेकिन, दामाद ने सास-ससुर की बात सुनी ही नहीं। बेरहमी से ससुराल वालों को पीटा घायल कर दिया। अब पीड़ित पक्ष ने पुलिस न्याय की गुहार लगाई है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Son-in-law beats up in-laws in Patna Bihta, domestic violence, Bihar Police investigation
पटना के बिहटा में दामाद ने ससुराल वालों को पीटकर किया घायल

विस्तार

पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पहली पत्नी के मायके वालों और अपने बेटे को बेरहमी से पीटा। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सास और एक अन्य महिला को मामूली चोटें आई हैं। घायलों की पहचान ससुर डोमन चौधरी और ज्ञानी चौधरी के बेटे सूरज कुमार के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में सास लक्ष्मीनिया देवी ने बताया कि उनकी बेटी बबीता देवी की शादी लगभग 20 वर्ष पहले ज्ञानी चौधरी से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद और उसके परिवार के लोग उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। इसी कारण बबीता देवी अपने बच्चों के साथ अलग रह रही थी।

विज्ञापन

पटना के बिहटा में दामाद ने ससुराल वालों को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

 


एक माह पहले दामाद ने दूसरी शादी कर ली
लक्ष्मीनिया देवी के अनुसार, करीब एक महीने पहले उनके दामाद ने बबीता देवी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। इसी बात को लेकर वे अपने परिवार के साथ दामाद के घर पहुंची थीं। इसी दौरान दामाद और उसके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनके नाती सूरज कुमार का कान कट गया, जबकि उनके पति डोमन चौधरी के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

Bihar: बिहार में अगले तीन दिन परेशान नहीं करेगी गर्मी, चार डिग्री तक गिरेगा पारा; पटना का मौसम कैसा रहेगा?

जानिए, बिहार पुलिस ने क्या कहा?
इस संबंध में बिहटा थानेदार अमित कुमार ने बताया कि खेदलपुरा गांव में मारपीट की घटना हुई है। फिलहाल घायल पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी जा रही है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed