{"_id":"6028553228eb3f2f5b55e794","slug":"home-monitoring-raid-of-director-of-land-conservation-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : भूमि संरक्षण निदेशक के घर निगरानी का छापा, डेढ़ करोड़ की मिली बेनामी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : भूमि संरक्षण निदेशक के घर निगरानी का छापा, डेढ़ करोड़ की मिली बेनामी संपत्ति
Sun, 14 Feb 2021 04:09 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 14 Feb 2021 04:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग में भूमि संरक्षण कृषि निदेशक के पद पर तैनात गणेश कुमार उर्फ गणेश राम के ठिकाने पर निगरानी ने शनिवार को छापे मारकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति पकड़ी। आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी की ओर से इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को हुई छापेमारी में गणेश के खिलाफ एक करोड़ 43 लाख 91 हजार 23 रुपये आय से अधिक का मामला दर्ज किया गया है। निगरानी ने गणेश के पटना के खाजपुरा व मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित आवास पर छापेमारी की।
विज्ञापन
गणेश राम के ठिकाने पर निगरानी ने इस दौरान पांच लाख रुपये से अधिक नगदी जब्त की है। इसके अलावा अघोषित संपत्ति से जुड़े अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि गणेश मूल रूप से भोजपुर जिले के राम शहर के रहने वाला है।
विज्ञापन
वर्तमान में भूमि संरक्षण निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। निगरानी की तलाशी के दौरान अधिकारी के घर से अवैध निवेश, पॉलिसी, अघोषित जमीन से संबंधित कागजात, जेवरात और 5.10 लाख रुपये नकद मिले हैं।