{"_id":"606c6e3d8ebc3e59067dbe8e","slug":"health-workers-found-positive-after-a-month-of-taking-second-dose-of-coronavirus-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के बाद कोरोना: दूसरी खुराक लेने के महीने भर बाद संक्रमित हुए 187 स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के बाद कोरोना: दूसरी खुराक लेने के महीने भर बाद संक्रमित हुए 187 स्वास्थ्य कर्मी
Tue, 06 Apr 2021 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 06 Apr 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान के बीच बिहार की राजधानी पटना में एक चौंकाने वाली खबर आई है। जानकारी के अनुसार यहां वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके 187 स्वास्थ्य कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना के जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर ने कहा है कि ये मामले सामने आने के बाद टीका लगवाने वालों से सावधानी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पटना के जिन 187 स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्होंने टीकाकरण के पहले चरण में पहली खुराक ली थी और इसके करीब एक महीने बाद इन्हें टीके की दूसरी खुराक लगाई गई थी। नियमानुसार टीकाकरण करवाने के बाद भी इन स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ जाना, बेहद चिंता पैदा करे वाला विषय है।
विज्ञापन
बता दें कि पटना मेडिकल कॉलेज के साथ नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के तीन चिकित्सकों और दो नर्सों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले भी नालंदा मेडिकल कॉलेज के दो छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा जिला स्वास्त्य समिति की एक महिला कर्मचारी भी पॉजिटिव पाई गई है। महिला को आठ मार्च को टीके की दूसरी खुराक लगाई गई थी।
विज्ञापन