फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Harsh Raj Murder: ABVP says there is no place for violence in temple of education, culprits should be hanged

हर्ष राज हत्याकांड: ABVP ने कहा- शिक्षा के मंदिर में हिंसा की कोई जगह नहीं, दोषियों को शीघ्र दी जाए फांसी

Tue, 28 May 2024 07:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 May 2024 07:28 PM IST
सार

Harsh Raj Murder Case: एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष राज को बेरहमी तरीके से हत्या करने का कृत्य अत्यंत दुःखदाई और निंदनीय है। विश्विद्यालय प्रशासन एंव राज्य सरकार से इस हत्याकांड के दोषियों को चिन्हित कर अविलंब फांसी दी जाए।

विज्ञापन
Harsh Raj Murder: ABVP says there is no place for violence in temple of education, culprits should be hanged
हर्ष राज की हत्या मामले में एबीवीपी ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पटना विश्वविद्यालय के बिहार नेशनल कॉलेज के बीए फंक्शनल इंग्लिश के छात्र हर्ष राज की हत्या को बहुत ही दुःखद बताया। एबीवीपी की ओर से कहा गया है कि पटना विश्वविद्यालय परिवार ने एक होनहार और समाजसेवी छात्र को खोया है। कॉलेज कैंपस में एक छात्र का इस प्रकार से निर्मम तरीके से हत्या विश्वविद्यालय प्रशासन पर बहुत ही बड़ा सवाल खड़ा करता है। एबीवीपी ने कहा कि कॉलेज कैंपस में हत्या जैसी जघन्य घटना का होना इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं की हमेशा लीपा-पोती की है और आपराधिक किस्म के छात्रों को सजा के बदले संरक्षण दिया है।

विज्ञापन

 

Harsh Raj Murder: ABVP says there is no place for violence in temple of education, culprits should be hanged
हर्ष राज की हत्या के विरोध में पटना में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं - फोटो : अमर उजाला

एबीवीपी के दक्षिण बिहार प्रांत मंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। पटना विश्वविद्यालय की लगातार बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन को कई बार ज्ञापन भी दिया था। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पटना विश्वविद्यालय कैंपस में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने वैश्विक स्तर पर इसकी छवि को धूमिल किया है। एबीवीपी छात्र हर्ष राज की हत्या में शामिल सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग करती है। इस दुख की घड़ी में एबीवीपी की संवेदनाएं दुःख संतप्त परिवार के साथ हैं।
 
वहीं, एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष राज को बेरहमी तरीके से हत्या करने का कृत्य अत्यंत दुःखदाई और निंदनीय है। विश्विद्यालय प्रशासन एंव राज्य सरकार से इस हत्याकांड के दोषियों को चिन्हित कर अविलंब फांसी दी जाए। उन्होंने कहा कि पटना विश्विद्यालय के लॉ कॉलेज के छात्रावासों का वातावरण अपराधियों से भयभीत करने वाला है। पटना विश्वविद्यालय प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्रावासों में रहने वाले छात्र हों न कि अपराध जगत से जुड़े हुए लोग। विश्वविद्यालय में हिंसा के वातावरण से शिक्षण कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विश्वविद्यालय की शुचिता को समृद्ध करने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed