Bihar News: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC में परचम की बात निकली फर्जी, 301 रैंक पर बताया था खुद को
Bihar News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को अपना रोल मॉडल मानने वाली आकांक्षा का कहना है कि उनकी सफलता के पीछे माता-पिता, गुरुजनों और परिवार का त्याग और आशीर्वाद है। लेकिन, फिर आकांक्षा का यूपीएससी रैंक का दावा ही फर्जी निकल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के आरा की बेटी आकांक्षा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 301वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन करने का दावा किया। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, उनके गांव खोपिरा, पवना थाना क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और परिवार सहित पूरे इलाके में जश्न का माहौल बन गया। आकांक्षा सिंह खोपिरा गांव निवासी इंदुभूषण सिंह की पुत्री हैं और रणवीर सेना सुप्रीमो ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं। कुछ घंटे जश्न का माहौल रहा, लेकिन फिर चुप्पी छा गई, क्योंकि पटना एम्स में पढ़ी यूपी निवासी आकांक्षा सिंह ने 301वीं रैंक पर अपना दावा किया और वही सही निकला।
कैथोलिक हाई स्कूल से हुई आकांक्षा की प्रारंभिक शिक्षा
301वीं रैंक पर दावा करने वाली ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा की प्रारंभिक शिक्षा आरा के कैथोलिक हाई स्कूल से हुई। वर्ष 2017 में उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा 80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद 2019 में कैथोलिक मिशन स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा 81 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। आगे की पढ़ाई उन्होंने आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई हरप्रसाद दास जैन महाविद्यालय से अंग्रेजी प्रतिष्ठा विषय में की और वर्ष 2023 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
2022 से शुरू की यूपीएससी की तैयारी
आकांक्षा ने वर्ष 2022 से यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। पहले प्रयास में उन्हें प्रीलिम्स में सफलता नहीं मिली। सफलता तो इस दूसरे प्रयास में भी नहीं मिली, लेकिन हल्ला उड़ा दिया कि 301वीं रैंक हासिल कर अपनी कड़ी मेहनत और लगन का लोहा मनवाया है। सफलता की सूचना देने पर मीडिया से बातचीत में आकांक्षा ने कहा था कि वह प्रतिदिन करीब 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को अपना रोल मॉडल मानने वाली आकांक्षा का कहना है कि उनकी सफलता के पीछे माता-पिता, गुरुजनों और परिवार का त्याग और आशीर्वाद है।
ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री तय; जानें, कब ज्वाइन करेंगे पार्टी?
दादा के सपने के साथ पोती ने क्या किया
आकांक्षा के दादा स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह उर्फ मुखिया जी की भी इच्छा थी कि परिवार से कोई यूपीएससी में सफलता हासिल करे, लेकिन आकांक्षा ने फर्जी जानकारी फैलाकर देशभर में किरकिरी कर ली। बेटी के दावे के गलत साबित होने के बाद पूरे परिवार ने चुप्पी साध ली। गांव के लोग जो कुछ घंटे पहले मिठाइयां बांटकर बधाई दे रहे थे, वह कुछ भी बोलने से बचते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.