फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Fraud of lakhs from Bihar-UP people on job offers in Iraq and Arab countries, also made fake visas

Fake Visa : विदेश में नौकरी के ऑफर पर बिहार-यूपी वालों ने लाइन लगा दी, अब घूम रहे थाने

Sat, 25 Mar 2023 10:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 25 Mar 2023 10:32 AM IST
सार

Job: बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक के युवाओं ने लाइन लगा दी थी। यह सभी सोशल मीडिया के जरिए विदेश में नौकरी का ऑफर पाकर पटना पहुंचे थे। एक-दो नहीं, अबतक ऐसे युवाओं की तादाद 150 पार हो चुकी है।

विज्ञापन
Fraud of lakhs from Bihar-UP people on job offers in Iraq and Arab countries, also made fake visas
वीजा - फोटो : pixabay

विस्तार

बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक के युवाओं ने लाइन लगा दी थी। यह सभी सोशल मीडिया के जरिए विदेश में नौकरी का ऑफर पाकर पटना पहुंचे थे। एक-दो नहीं, अबतक ऐसे युवाओं की तादाद 150 पार हो चुकी है। इराक में नौकरी के लिए जब कंसल्टेंसी के दफ्तर में ऑन पेपर प्रक्रिया होने लगी तो घर वाले भी खुश थे कि खूब पैसे आएंगे। कुछ ने छिपाकर तो कुछ ने घर वालों से लेकर पैसे जमा कराए ताकि वीजा आदि बन जाए। वीजा आ भी गया। लेकिन, जब इराक के लिए निकलने की बारी आई तो पता चला वीजा फर्जी है। लौटकर कंसल्टेंसी के दफ्तर पहुंचे तो ताला जड़ा था। अब ऐसे युवा पटना में थाने का चक्कर लगा रहे हैं। अब कंसल्टेंसी के डायरेक्टर समेत छह पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में चल रही थी कंपनी
इराक की कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 150 युवाओं से करीब 50 लाख रुपये ठगकर कंसल्टेंसी के भागने की प्राथमिकी पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने में दर्ज हुई है। ठगे गए युवाओं का आरोप है कि 15 मार्च से केस दर्ज कराने के लिए दौड़ रहे थे, अब जाकर प्राथमिकी हुई है। इस बीच कंसल्टेंसी वाले फरार भी हो गए और अब ट्रेसलेस हैं। कोई नंबर नहीं लग रहा है। ठगी के शिकार हुए सत्येेंद्र गुप्ता ने कहा कि मेरी पहचान का एक युवक इराक में काम करता है, उसे जब वीजा और इराकी कंपनी के बारे में पेपर्स भेजे तो सबकुछ फर्जी निकला। यूपी के देवरिया से आकर पटना के थाने में फरियाद लगा रहे राम ईश्वर के साथ ही अमरेंद्र सिंह, अतुल सिंह, रोहित सिंह, यशवंत सिंह आदि ने बताया कि 30 से 50 हजार रुपये तक एक-एक आवेदक से कंसल्टेंसी ने पूरी प्रक्रिया के नाम पर लिए थे। 
विज्ञापन


13 मार्च को एक साथ उड़ने वाले थे, अब जमीन पर
इन सभी को कहा गया था कि वह 13 मार्च को एक साथ दिल्ली से इराक के लिए उड़ान भरेंगे, लेकिन वह तारीख आकर निकल गई। उसके बाद एक-एक कर कई आवेदक जुटे और पटना में कंसल्टेंसी को बंद पाकर थाने की दौड़ लगानी शुरू की। श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित अपूर्वा राधा कॉम्पलेक्स के फ्लैट नंबर 303 में लगातार ताला लटका है। आरपी इंटरनेशनल कंपनी का अब वहां नामलेवा भी कोई नहीं है। डायरेक्टर यशवंत सिंह, को-ऑर्डिनेटर अतुल सिंह के अलावा अमित अग्रवाल, श्याम पाठक और रोहित सिंह के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, इन लोगों के मोबाइल और ईमेल से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed