फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Following the theft at Thave temple, the MLA launched a scathing attack on the police over the encounter

Bihar: 'अपराधियों को सिर में गोली मारनी चाहिए थी', थावे मंदिर चोरी के बाद हुए एनकाउंटर बोले विधायक

Tue, 30 Dec 2025 11:55 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 11:55 AM IST
सार

भोजपुर जिले के थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस की कार्रवाई को लेकर शाहपुर विधायक राकेश विशेश्वर ओझा ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपराधियों को केवल पैर में गोली मारी, जबकि उन्हें सिर में गोली मारनी चाहिए थी।

विज्ञापन
Following the theft at Thave temple, the MLA launched a scathing attack on the police over the encounter
शाहपुर विधायक राकेश विशेश्वर ओझा का बड़ा बयान

विस्तार

भोजपुर जिले में थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के बाद पुलिस की कार्रवाई पर राजनीतिक हलचल मची है। इस मामले को लेकर शाहपुर के विधायक राकेश विशेश्वर ओझा ने बड़ा और विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपराधियों को केवल पैर में गोली मारी, जबकि उन्हें सिर में गोली मारनी चाहिए थी। उनके इस बयान के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।
विज्ञापन


विधायक राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा कि थावे जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में चोरी आस्था पर हमला है। ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस की पैर में गोली मारने की कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि अपराधियों पर कोई सहानुभूति नहीं रखी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मुसलमान आरोपी को मंदिर में प्रवेश किसने दिया, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि रानीसागर धीरे-धीरे अपराधियों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। उन्होंने डीएम से पूरे इलाके की जांच कर एक-एक घर की तलाशी लेने और जो लोग अपराधियों को छुपाने में मदद कर रहे हैं, उनके प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद में हिंसक झड़प, युवक की आंख फोड़ी; चार लोग हुए घायल

बिहार के चर्चित थावे दुर्गा मंदिर लूट कांड में भोजपुर जिले के रानीसागर निवासी इंजमामुल आरोपी था। वह अपनी पत्नी के साथ पिछले कई वर्षों से रानीसागर में रह रहा था। पुलिस ने उसे गोपालगंज में गिरफ्तार किया और पैर में गोली मारी। इस घटना के बाद विधायक के विवादित बयान ने नए राजनीतिक और प्रशासनिक सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed