{"_id":"61eb4c1b6eaee245874e62a6","slug":"five-more-die-due-to-drinking-poisonous-liquor-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रासदी: बिहार में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रासदी: बिहार में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की और मौत
Sat, 22 Jan 2022 05:43 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पटना।
एजेंसी, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 Jan 2022 05:43 AM IST
सार
कई गांवों से पांच लोगों की मौतों की सूचना मिली है। दो के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सारण जिले में शुक्रवार को कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक शराब बंदी वाले राज्य में यह जहरीली शराब से हुई त्रासदी का एक और मामला लगता है।
विज्ञापन
सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि अम्नौर और मेकर प्रखंड के कई गांवों से पांच लोगों की मौतों की सूचना मिली है। दो के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी राजेश मीणा ने कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा दोनों प्रखंडों में संयुक्त रूप से की गई छापेमारी में अवैध शराब के धंधे का पता चला है और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत के एक हफ्ते से भी कम समय में हुई है।
विज्ञापन
इससे पहले, जहरीली शराब ने नवंबर के महीने के आसपास पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में 40 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं से वादा किया था वे राज्य में शराब पर रोक लगा देंगे। उसके एक साल बाद अप्रैल, 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था।