{"_id":"6a3d399948e02cfceb003401","slug":"five-friends-went-swim-post-office-ghat-three-rescued-two-drowned-patna-news-c-1-1-noi1474-4434673-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna News: पोस्ट ऑफिस घाट पर नहाने गए पांच दोस्त डूबे, तीन को बचाया; दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna News: पोस्ट ऑफिस घाट पर नहाने गए पांच दोस्त डूबे, तीन को बचाया; दो की तलाश जारी
Thu, 25 Jun 2026 08:56 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:56 PM IST
सार
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित पोस्ट ऑफिस घाट पर गंगा स्नान के दौरान पांच दोस्तों में से दो युवक तेज धारा में डूब गए। तीन युवकों को किसी तरह बचा लिया गया, जबकि दो लापता युवकों की तलाश गोताखोरों और प्रशासन की टीम द्वारा लगातार की जा रही है। घटना के बाद इलाके में मातम और चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस घाट पर नहाने गए पांच दोस्तों में से दो गंगा नदी में डूबे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाढ़ अनुमंडल में पोस्ट ऑफिस घाट पर नहाने गए पांच दोस्तों में से दो गंगा नदी में डूब गए। सभी युवक बाढ़ थाना क्षेत्र के मल्लिक समाज से हैं और आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं। सभी शाम को घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित पोस्ट ऑफिस घाट पर स्नान करने गए थे। इनमें विकास और रोहित गंगा नदी में डूब गए, जिनकी तलाश अभी जारी है।
तेज धारा में फंस गए पांचों दोस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान पांचों युवक गंगा की तेज धारा में चले गए। स्थिति बिगड़ते ही घाट पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए नदी की ओर दौड़ पड़े। बताया जाता है कि डूब रहे युवकों में से एक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह नदी से बाहर निकाल लिया। वहीं दो अन्य युवक तैरकर सुरक्षित किनारे तक पहुंचने में सफल रहे। हालांकि विकास और रोहित तेज धारा में बहकर काफी दूर चले गए।
बचाने की कोशिश नाकाम, दोनों लापता
स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते दोनों गंगा की तेज धारा में ओझल हो गए, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ रामकृष्ण पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल गोताखोरों की टीम को बुलाया और गंगा नदी में दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक खोज अभियान जारी था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का कड़ा संदेश, PMCH के प्राचार्य निलंबित; क्यों हटाया, किसे बनाया गया?
स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाए आरोप
शंकर मल्लिक ने बताया कि पांच युवक गंगा में स्नान करने गए थे, जिनमें से एक को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया, जबकि दो अन्य किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिस की ओर से अपेक्षित मदद नहीं मिली। हालांकि प्रशासन की ओर से खोज एवं बचाव अभियान जारी है।