फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Encounter in Sasaram, two criminals killed, seven arrested, kidnapped teacher recovered safely

Bihar News : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो अपराधी ढेर सात गिरफ्तार, अपहृत शिक्षक सकुशल बरामद

Sun, 05 Oct 2025 05:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 05:19 PM IST
सार

सासाराम में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि सात अन्य गिरफ्तार किए गए। मामला एक शिक्षक के अपहरण और फिरौती मांग से जुड़ा था।

विज्ञापन
Encounter in Sasaram, two criminals killed, seven arrested, kidnapped teacher recovered safely
सासाराम में अपराधियों का शिकंजा टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सासाराम में बढ़ैया बाग मोहल्ले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहृत शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि दो अपराधियों के पैर में गोली लगी है और सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। घायल अपराधियों की पहचान कैमूर जिले के बिलोरी गांव निवासी प्रभात कुमार उर्फ सोनू गुप्ता और मुजान गांव निवासी सुरेश राम के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में इंदल राम और रामाशीष शर्मा भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सात अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो देसी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अपराधियों से नगर थाने में पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस पूरे ऑपरेशन में डीआईजी सत्य प्रकाश, एसपी रोशन कुमार, डीएसपी दिलीप कुमार और कुमार वैभव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


पढ़ें: ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे खेत से युवक का अधजला शव बरामद, पास से पिस्टल भी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक अपहरण का मामला
यह पूरा मामला कपसियां मध्य विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार के अपहरण से जुड़ा हुआ है। शुक्रवार शाम वे अपनी बाइक से स्कूल से लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। देर रात अपहर्ताओं ने शिक्षक के मोबाइल से ही परिजनों को कॉल कर 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और बलथरी के पास से शिक्षक की बाइक लावारिस हालत में बरामद की। तकनीकी जांच के बाद पुलिस को पता चला कि अपहृत शिक्षक को तकिया बाजार स्थित एक अधनिर्मित मकान में रखा गया है।

जवाबी फायरिंग में अपराधी ढेर, शिक्षक सुरक्षित
छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में प्रभात उर्फ सोनू गुप्ता और सुरेश राम के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने मौके से सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और अधनिर्मित मकान से शिक्षक को सकुशल बरामद किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed