फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Elections completed for seven member posts of the powerful standing committee of Patna Municipal Corporation.

Bihar: पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, कौन-कौन जीते? निर्विरोध विजेता किसे चुना गया?

Sat, 30 May 2026 08:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 May 2026 08:25 PM IST
सार

पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्य पदों के लिए चुनाव कराया गया। कुल 73 वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में हुई मतदान प्रक्रिया के बाद सात सदस्यों का निर्वाचन घोषित किया गया। आइये जानते हैं कौन-कौन सदस्य बने? 

विज्ञापन
Elections completed for seven member posts of the powerful standing committee of Patna Municipal Corporation.
पटना नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को जिला विकास भवन, पटना समाहरणालय में संपन्न हुई। बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम, 2026 तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशों के आलोक में यह चुनाव कराया गया। चुनाव प्रक्रिया में नगर निगम के कुल 75 में से 73 वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।

विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह नौ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की समय-सीमा पूरी होने के बाद सात सदस्य पदों के लिए मतदान कराया गया। सभी उपस्थित पार्षदों ने गुप्त मतदान के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। निर्वाचन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई तथा मतपत्रों को सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया। इसके बाद पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
विज्ञापन


जानिए किस वार्ड में किन्हें कितने वोट मिले?

  • सशक्त स्थायी समिति के सदस्य संख्या-01 के लिए कुमार संजीत (वार्ड-34) और पिंकी यादव (वार्ड-32) के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कुमार संजीत को 39 वोट मिले, जबकि पिंकी यादव को 31 मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध पाए गए। इसी प्रकार सदस्य संख्या-02 के लिए राज कुमार गुप्ता (वार्ड-35) ने 38 मत प्राप्त कर रजनी सिन्हा (वार्ड-43) को पराजित किया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सदस्य संख्या-03 के लिए हुए चुनाव में श्वेता राय (वार्ड-14) ने 40 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि जीत कुमार (वार्ड-13) को 31 मत मिले। सदस्य संख्या-04 के लिए मनोज कुमार (वार्ड-67) को 40 वोट मिले, जबकि सीमा वर्मा (वार्ड-49) को 32 मत प्राप्त हुए।
  • समिति के सदस्य संख्या-05 के लिए केवल एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सुनीता देवी (वार्ड-68) को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं सदस्य संख्या-06 के लिए अनीता देवी (वार्ड-22) ने 36 मत प्राप्त कर जय प्रकाश सिंह (वार्ड-16) को एक वोट से हराया। सदस्य संख्या-07 के लिए विनोद कुमार (वार्ड-70) ने 43 मत हासिल कर मनोज मेहता (वार्ड-69) को पराजित किया।

कहां से किन्हें जीत मिली?

  1. कुमार संजीत (वार्ड-34)
  2. राज कुमार गुप्ता (वार्ड-35)
  3. श्वेता राय (वार्ड-14)
  4. मनोज कुमार (वार्ड-67)
  5. सुनीता देवी (वार्ड-68) – निर्विरोध
  6. अनीता देवी (वार्ड-22)
  7. विनोद कुमार (वार्ड-70)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed