फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Doctors at ESIC hospital in Patna stage protest, haven't received their salaries; OPD services disrupted Bihar

Bihar News: ईएसआईसी अस्पताल में धरने पर बैठ गए डॉक्टर, कहा- आठ महीने से नहीं मिला वेतन; OPD ठप, मरीज परेशान

Tue, 30 Dec 2025 07:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 07:40 PM IST
सार

Patna ESIC: पटना के ईएसआईसी कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर ने काम करने से इनकार कर दिया है। वेतन नहीं मिलने से नाराज डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक वह धरना पर बैठे रहेंगे। 

विज्ञापन
Doctors at ESIC hospital in Patna stage protest, haven't received their salaries; OPD services disrupted Bihar
धरना पर बैठे ईएसआईसी के डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा स्थित ईएसआईसी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार को नाराज डॉक्टरों ने अस्पताल के डीन कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया, जिसके चलते ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गईं। हालांकि, मरीजों को राहत देते हुए इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं। डॉक्टरों का आरोप है कि उन्हें पिछले आठ महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे पहले भी एक महीने पहले इसी मांग को लेकर डॉक्टरों ने धरना दिया था। उस समय डीन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि 25 दिसंबर से पहले सभी डॉक्टरों का बकाया वेतन भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं मिला।

विज्ञापन


जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक ओपीडी बाधित
मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने पहले डीन से मुलाकात की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीन कार्यालय में ही धरना शुरू कर दिया। डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि पिछले आठ महीनों से सभी डॉक्टर बिना वेतन के सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले की दो टीमों को वेतन मिल चुका है, लेकिन इस बार लगातार टालमटोल की जा रही है। जब भी अधिकारियों से बात की जाती है, तो नए-नए बहाने बताए जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा और ओपीडी सेवाएं बाधित रहेंगी।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने कहा- दिल्ली को जानकारी दे दी है
अस्पताल के डीन डॉ. विनय कुमार विश्वास ने बताया कि यह मामला दिल्ली स्थित विभाग से जुड़ा हुआ है। विभाग को पूरी जानकारी दे दी गई है। पिछली बार 25 दिसंबर तक भुगतान की बात कही गई थी, लेकिन किसी कारणवश इसमें देरी हो गई। विभाग से जो भी निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से चालू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed