फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   District contact head of Hindi Jagran Manch shot by criminals

Bihar News: हिंदी जागरण मंच के जिला संपर्क प्रमुख को अपराधियों ने मारी गोली, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 25 Apr 2024 10:17 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Apr 2024 10:17 AM IST
सार

Bihar News: भोजपुर जिले के नवादा थाना और गजराजगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका बैजू नगर के पास हथियारबंद अपराधियों में हिंदू जागरण मंच के जिला संपर्क प्रमुख को गोली मार दी। इस घटना में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है। 

विज्ञापन
District contact head of Hindi Jagran Manch shot by criminals
जिला संपर्क प्रमुख को अपराधियों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजराजगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका बैजू नगर के पास हथियारबंद अपराधियों में हिंदू जागरण मंच के जिला संपर्क प्रमुख को गोली मार दी। जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं युवक को गोली बाएं हाथ में लगी है। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जख्मी से पूछताछ कर कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


वहीं जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन स्थित राम प्रवेश पांडेय के 24 वर्षीय पुत्र पवन सत्यार्थी है। घटना को लेकर पवन ने बताया कि दिन दिन पूर्व चंदवा स्थित चाय दुकान पर एक स्टाफ से किसी दूसरे का विवाद हुआ था। जिसमें वे बीच बचाव करने के लिए गए थे। उसके बाद एक और युवक के साथ रामनवमी के दिन भी विवाद हो गया था। उसी दिन से पवन स्त्यार्थी को जान से मारने की धमकी युवक के द्वारा दी जा रही थी। तभी आज बुधवार को शादी समारोह में जाने के दौरान बाइक से पीछा कर बाइक को रुकवाकर गोली मार दी। 
विज्ञापन


पवन ने बताया कि शादी में जिले के पीरो गांव के तरफ जाना था। जिसे लेकर वो अपने मित्र अभिषेक के यहां जगजीवन हाल्ट (बैजू नगर) गए थे, उसके बाद वो अपने मित्र से बात कर लौट रहे थे की शादी में चलोगे न, तभी लौटने के दौरान दो बाइक पर चार युवक पहुंचे और गलाई गलौज के बाद मोबाइल छीनकर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में जुटी
इस घटना में पवन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के अंदर दो लोगों ने गोली मारने की धमकी दी थी। अब मुझे उन्हीं दोनों लोगों पर शक है। हालांकि पवन ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भोजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी तरफ जख्मी द्वारा दिया हुए बयान के अनुसार पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed