फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Dead body of young man going to Patna was found in suspicious condition under Kathara river bridge

Bihar: पटना जा रहे युवक का शव कटहरा नदी पुल के नीचे संदिग्ध स्थिति में मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Sun, 26 Mar 2023 02:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Mar 2023 02:56 PM IST
सार

जमुई में रविवार को झाझा थाना क्षेत्र में कटहरा नदी पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक मजदूरी करने के लिए पटना जाने के लिए निकला था। मृतक की मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Dead body of young man going to Patna was found in suspicious condition under Kathara river bridge
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में एक युवक का शव रविवार को झाझा थाना क्षेत्र के द्वारपहड़ी पेरगाहा मुख्य मार्ग स्थित कटहरा नदी पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष राजेश शरण दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी सिंघो यादव (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक दो दिन पहले पटना से अपने घर सलगा आया था। शनिवार की सुबह वापस मजदूरी करने पटना जा रहा था। लेकिन उसका शव रविवार को झाझा थाना क्षेत्र के द्वारपहड़ी पेरगाहा मुख्य मार्ग स्थित कटहरा नदी पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। वहीं, मृतक की मां जुगली देवी ने गांव के ही दो लोगों पर बेटे की हत्या करने की आशंका जताई। उसने कहा कि जमीन विवाद को लेकर मेरे पुत्र सिंघो यादव की हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां ने कहा कि तीन सालों से उसके पड़ोसी अर्जुन यादव और छोटू यादव के साथ जमीन विवाद चला आ रहा था। इस दौरान कई बार दोनों में आपसी मनमुटाव भी हुआ था। इसी को लेकर 24 मार्च को छोटू यादव ने मेरे पुत्र सिंघो यादव को मोबाइल पर धमकी भी दी थी। वहीं, पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed