{"_id":"6645d7ba4c2e1e9f0a072de4","slug":"dead-body-of-teenager-missing-for-two-days-found-in-pond-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda: दो दिन से लापता किशोर का तालाब में मिला शव, भाई ने कहा- मोहित के साथ हुई अप्रिय घटना; पुलिस करे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda: दो दिन से लापता किशोर का तालाब में मिला शव, भाई ने कहा- मोहित के साथ हुई अप्रिय घटना; पुलिस करे जांच
Thu, 16 May 2024 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 16 May 2024 03:24 PM IST
सार
Nalanda: नालंदा में एक किशोर का गुरुवार की सुबह तालाब में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बिहार थाना क्षेत्र के शेखाना मोहल्ला स्थित तालाब का है। घंटों बाद शव की शिनाख्त बिहार थाना क्षेत्र के खंदक पर निवासी अशोक चंद्र प्रसाद के (16) वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
दो दिन से लापता किशोर का तालाब में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि मोहित मंदबुद्धि था और वह दो दिन पूर्व घर से निकल गया था। मंगलवार को काफी खोजबीन की गई, बावजूद उसका कहीं अता पता नहीं चल सका। बुधवार को पुलिस की मदद से स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए कैमरे को खंगाला गया तो पता चला कि मोहित कॉलेज मोड़, खंदकपर, नईसराय होते हुए आगे की ओर जा रहा है।
विज्ञापन
गांव वालों को जब भाई का फोटो दिखाई तो उन लोगों ने इसकी पहचान की और बताया कि डायल 112 की पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। पहले उसके भाई को रहुई थाना ले जाया गया, जहां पुलिस वालों ने कहा कि उनके क्षेत्र का मामला नहीं है। इसके बाद पुनः वहीं लाकर छोड़ दिया गया। जहां से उसके भाई को पुलिस ले गई थी। पुनः जब डायल 112 की पुलिस को उसके भाई की जानकारी दी गई तो पुलिस उसे अपने साथ लेकर नूरसराय थाना पहुंची, जहां से उसे वापस 17 नंबर के समीप लाकर लावारिस हालत में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को पता चला कि एक शव शेखाना मोहल्ला के तालाब से बरामद किया गया है। जिसकी सूचना पर वह अपने घरवालों के साथ सदर अस्पताल पहुंचा। जहां शव की शिनाख्त मोहित कुमार के रूप में की गई। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं उन लोगों का कहना है कि मोहित के साथ जरूर कोई अप्रिय घटना हुई है क्योंकि उसके सिर पर गंभीर चोट हैं। पुलिस गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल करें तो मामला स्पष्ट हो सकेगा। वहीं इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि एक शव तालाब में उपलाया हुआ है। इसके उपरांत पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। किशोर मंदबुद्धि था, आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन