फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of a youth found while visiting Durga Puja

Bihar News: दुर्गा पूजा घूमने निकले युवक का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 02 Oct 2025 04:35 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 02 Oct 2025 04:35 PM IST
सार

Bihar Crime: मनोज बुधवार देर रात घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन रातभर खोजबीन करते रहे, पर कोई पता नहीं चला। सुबह छोटी सासाराम गांव के पास शव मिलने की सूचना पर परिवारजन पहुंचे और पहचान की।

विज्ञापन
Dead body of a youth found while visiting Durga Puja
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी सासाराम गांव के समीप गुरुवार को सुबह एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। दशहरा पर्व को लेकर क्षेत्र में भीड़-भाड़ का माहौल था, लोग मेला देखने में मशगूल थे, तभी गांव किनारे शव मिलने की खबर से अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


मृतक बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव के निवासी सूबेदार राम का पुत्र मनोज राम है। मनोज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के मुताबिक मनोज बुधवार देर रात घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन रातभर खोजबीन करते रहे, पर कोई पता नहीं चला। सुबह छोटी सासाराम गांव के पास शव मिलने की सूचना पर परिवारजन पहुंचे और पहचान की।
विज्ञापन


पढे़ं; मुजफ्फरपुर में धूमधाम से हुआ सिंदूर खेला, कई दशकों से निभाई जा रही आस्था की अनोखी रस्म
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई छोटेलाल पासवान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई को दोस्तों ने बुलाकर हत्या कर दी और शव फेंक दिया। उन्होंने बताया कि रात से ही उनकी तलाश चल रही थी, लेकिन आज सुबह शव मिलने से पूरा परिवार सदमे में है। 

घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और हर पहलू से जांच की जाएगी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed