फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CWC Meeting: Mallikarjun Kharge attacks PM Modi NDA government, Bhupesh Baghel, Bihar election, Rahul Gandhi

CWC Meeting: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- पीएम मोदी ने GST में नाम पर देश को लूटा, बिहार में डबल इंजन सरकार फेल

Wed, 24 Sep 2025 01:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 24 Sep 2025 01:25 PM IST
सार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आजादी के बाद पहली बार पटना के सदाकत आश्रम में CWC की मीटिंग कर रही है। बैठक के बीच क्या क्या बातें हुई उसपर कांग्रेस की ओर से प्रेस वार्ता की गई। 

विज्ञापन
CWC Meeting: Mallikarjun Kharge attacks PM Modi NDA government, Bhupesh Baghel, Bihar election, Rahul Gandhi
सदाकत आश्रम में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। - फोटो : PTI

विस्तार

सदाकत आश्रम में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में जो बातें की, जिस विषयों को रखा, उसपर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने खरगे के हवाले से कहा कि आज हमारे लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है। आजादी के बाद पहली बार CWC की बैठक हो रही है। इसी सदाकत आश्रम में बड़े बड़े नेताओं ने आजादी की लड़ाई की शुरुआत की। आज की बैठक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। आज जो देश के हालात हैं, वो सबसे ज्यादा चिंतनीय हैं। किसानों की आय बढ़ी नहीं। मनरेगा का बजट घटा दिया गया। बेरोजगारी बढ़ गई है। GST पर केंद्र सरकार की नीतियों का कांग्रेस शुरू से ही विरोध कर रही है। आज पिछले आठ साल में मोदी सरकार ने लोगों को लूटने का काम किया। आज प्रधानमंत्री मोदी उत्सव मानने की बात कह रहे हैं। जब देशवासियों के पास पैसे ही नहीं हैं तो वह कहां से खरीदारी करेंगे। 

विज्ञापन


पीएम मोदी इन मामलों में पूरी तरह फेल

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बघेल ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश से हमारे संबंध ठीक नहीं हैं। पहले श्रीलंका, बांग्लादेश, अब नेपाल में लोकतंत्र को कुचला गया। लोकतंत्र के चारों स्तंभ को ध्वस्त कर दिया गया। पीएम मोदी जिन्हें अपना दोस्त (अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) कह रहे हैं, उन्होंने भारत के क्या सुलूक किया, वह देश की जनता जान रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने सीजफायर कराने की बात कह किस तरह भारत का अपमान किया यह जनता ने देखा। वीजा और टैरिफ के मामले पर वह भारत के साथ कैसा सुलूक कर रहे हैं, यह भी जनता जानती है। विदेश और आर्थिक नीति के मामले में पीएम मोदी पूरी तरह फेल हो चुकी हैं।

विज्ञापन

CWC Meeting: Mallikarjun Kharge attacks PM Modi NDA government, Bhupesh Baghel, Bihar election, Rahul Gandhi
कांग्रेस नेताओं के साथ प्रेस वार्ता करते भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

बिहार में डबल इंजन सरकार का रिंग पिस्टन फेल

भूपेश बघेल कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के हवाले से कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। बिहार की जनता के साथ सरकार अन्याय कर रही है। डबल इंजन सरकार का रिंग पिस्टन फेल हो चुका है। SIR के मुद्दे पर राहुल गांधी का साथ बिहार की जनता ने दिया, जिस कारण चुनाव आयोग को बैकफुट पर आना पड़ा। उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला बोले हुए कहा कि प्रजातंत्र को मजबूत करने वाले निर्वाचन आयोग अब भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा। वोटरों के साथ अन्याय कर रहे हैं। लेकिन, जनता इनका सच जान चुकी है। आगामी चुनाव में इन्हें माकूल जवाब देगी।

 

बघेल ने बताया क्यों नहीं आईं सोनिया गांधी?

सोनिया गांधी के नहीं आने के सवाल पर बघेल ने मल्लिकार्जुन खरगे के हवाले से कहा कि वह आना चाहती थीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ पाईं। मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी की बैठक है। जब इंडिया गठबंधन की बैठक होगी तब मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed