फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Criminals fired bullets at the father

Bihar News : भाई के ससुराल जा रहे शख्स पर आरोपियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश बनी खूनी खेल की वजह

Mon, 29 Sep 2025 09:38 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 09:38 AM IST
सार

Bihar Crime : इसी साल होली के पहले उसके बेटे विशाल राय ने योगेंद्र के भाई की हत्या कर दी थी। उस मामले में परिवार के ज्यादातर सदस्य जेल में बंद हैं। नागेंद्र भी उसी केस में जेल गया था, लेकिन हाल ही में ही जमानत पर बाहर आया है।

विज्ञापन
Criminals fired bullets at the father
गोली लगने से जख्मी युवक

विस्तार

भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौली गांव के समीप देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी
जख्मी युवक भोजपुर जिले के कोईलवर के निवासी कामेश्वर राय के 40 वर्षीय पुत्र नागेंद्र राय है। नागेंद्र को बाएं हाथ में गोली लगी है। घटना को लेकर जख्मी नागेंद्र राय ने बताया कि वह अपनी बहन के घर पचैना से दुर्जनचक अपने भाई के ससुराल जा रहा था, जहां उसकी पत्नी पहले से मौजूद थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में नागेंद्र को एक गोली लग गई, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: बेगूसराय का जयमंगला मंदिर नए भव्य स्वरूप में, श्रद्धालुओं में उत्साह; मिथिला पेंटिंग से बढ़ी रौनक
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्य अभी भी जेल में बंद हैं
नागेंद्र ने फायरिंग का आरोप योगेंद्र, बम डम, नेपाली और इंदर नामक लोगों पर लगाया है। उसने बताया कि इसी साल होली के पहले उसके बेटे विशाल राय ने योगेंद्र के भाई की हत्या कर दी थी। उस मामले में परिवार के ज्यादातर सदस्य जेल में बंद हैं। नागेंद्र भी उसी केस में जेल गया था, लेकिन हाल ही में ही जमानत पर बाहर आया है। वहीं उसका बेटा विशाल और परिवार के अन्य सदस्य अभी भी जेल में बंद हैं।

वहीं, यह मामला पुरानी रंजिश में ही इस वारदात को अंजाम दिया गया प्रतीत होता है। दूसरी तरफ घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिली। जिसके बाद स्थानीय थाना जख्मी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। गोलीबारी की इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed