फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   The divine temple of Mata Jaymangla, one of the 52 Shakti Peethas, is ready.

Bihar News: बेगूसराय का जयमंगला मंदिर नए भव्य स्वरूप में, श्रद्धालुओं में उत्साह; मिथिला पेंटिंग से बढ़ी रौनक

Mon, 29 Sep 2025 09:26 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 09:26 AM IST
सार

Navrati 2025 : बिहार के बेगूसराय में स्थित शक्तिपीठ माता जयमंगला मंदिर अब अपने नए और भव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं के सामने आने को तैयार है। विजयादशमी से पहले मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिससे भक्तों में उत्साह और उल्लास का माहौल है।

विज्ञापन
The divine temple of Mata Jaymangla, one of the 52 Shakti Peethas, is ready.
बेगूसराय का जयमंगला गढ़ मंदिर चमका नए स्वरूप में, नवरात्र में रौनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय स्थित 52 शक्तिपीठों में से एक माता जयमंगला मंदिर अब अपने दिव्य स्वरूप में लौट चुका है। अंतिम चरण का काम तेजी से चल रहा है और आगामी विजयादशमी से पहले इसका भव्य रूप पूरी तरह सामने आ जाएगा। मंदिर परिसर में कॉरिडोर के चारों ओर बरामदे पर मिथिला पेंटिंग बनाई गई है। कॉरिडोर में नई टाइल्स लगाई गई हैं। आवश्यकता अनुसार बिजली, पंखे और बल्ब की व्यवस्था की गई है। माता के गर्भगृह के सामने एक विशाल घंटा लगाया गया है, जिससे मंदिर का स्वरूप और भी आकर्षक लग रहा है। गुंबद को लाल रंग से रंगा गया है और उसके ऊपर मेटल का गुंबद भी लगाया जाएगा। नवरात्रि की रातों में लाइटिंग से मंदिर विशेष रूप से आकर्षक दिखता है।

विज्ञापन

पेड़ गिरने से हुआ था मंदिर क्षतिग्रस्त
करीब दो साल पहले एक विशाल पेड़ गिरने से मंदिर का बाहरी हिस्सा और गर्भगृह का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसे पूरा होने में लगभग दो साल का समय लगा। डिजाइनर टीम के सदस्य ई. दीपांशु के अनुसार, मंदिर का नक्शा इस तरह तैयार किया गया कि इसका प्राचीन स्वरूप जस का तस बना रहे।

विज्ञापन

शुरुआत में यह निर्माण मंदिर प्रबंधन समिति, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मदद से शुरू हुआ था। बीच में कुछ कारणों से कार्य बाधित हुआ, लेकिन बाद में इसे तेज गति से पूरा किया गया। इस कार्य में आरकेएस कंस्ट्रक्शन कंपनी का भी अहम योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
नवनिर्माण के बाद जयमंगला गढ़ मंदिर परिसर पहले से ज्यादा भव्य और आकर्षक हो गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। मंदिर के आसपास फूड स्टॉल, ई-रिक्शा और खिलौनों की दुकानें खुल गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।



ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, मुजफ्फरपुर में मना जीत का जश्न; जमकर हुई आतिशबाजी

श्रद्धालुओं में उल्लास का माहौल
नवरात्र में रोजाना हजारों श्रद्धालु माता जयमंगला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना और दुर्गा सप्तशती पाठ का विशेष महत्व है। नवनिर्मित कॉरिडोर में दिनभर पाठ का आयोजन हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत हो रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed