फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Fearless criminals in Patna shot bike rider returning from gym; Patliputra ps firing incident

Bihar Crime: राजधानी में अपराधियों का बेखौफ चेहरा, बाइक सवार युवक पर की गोलीबारी; वारदात के बाद पहुंची पुलिस

Wed, 29 Jan 2025 05:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 29 Jan 2025 05:39 PM IST
सार

Patna Firing Incident: पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अपराधियों की तलाश में पाटलिपुत्र थाना पुलिस के साथ-साथ विधि व्यवस्था डीएसपी की टीम भी इलाके में छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Fearless criminals in Patna shot bike rider returning from gym; Patliputra ps firing incident
वारदात की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में एक बार फिर से अपराधियों का बेखौफ चेहरा सामने आया है। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के रामकृष्ण पथ पर बुधवार दोपहर को एक युवक के ऊपर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। यह घटना उस समय हुई जब युवक जिम से वापस अपने घर लौट रहा था। अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर रोका और पिस्तौल से जानलेवा हमला किया। हालांकि दूसरी गोली चलाते समय पिस्तौल जाम हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद तुरंत सीवान के महादेवा निवासी जयदीप ने अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागकर पाटलिपुत्र थाने जाकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बुलेट बाइक पर सवार एक व्यक्ति पर पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक करके हमला किया। दोनों अपराधियों ने हथियार निकाल कर पहले एक गोली चलाई, लेकिन जब दूसरी गोली चलाने की बारी आई तो पिस्तौल जाम हो गई। इस बीच युवक भागने में सफल रहा और जान बचाने में सफल हुआ।
विज्ञापन



 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र थाना पुलिस और विधि व्यवस्था डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस ने इस घटना के पीछे अपराधियों की मंशा का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या था हमले का कारण?
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अज्ञात अपराधियों ने युवक पर क्यों हमला किया। पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अपराधियों की तलाश में पाटलिपुत्र थाना पुलिस के साथ-साथ विधि व्यवस्था डीएसपी की टीम भी इलाके में छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed