फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Crime in Bihar girl was raped in Scorpio in Rajgir Nalanda police caught culprits

Crime in Bihar: स्कॉपियो में युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने वाहन सहित दरिंदों को पकड़ा, लोगों में आक्रोश

Thu, 17 Apr 2025 08:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 08:50 PM IST
सार

Crime News: जिस स्कार्पियो में इस घटना को अंजाम दिया गया है, उसे भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। इस शर्मनाक घटना से राजगीर और गिरियक इलाके में आक्रोश फैल गया है।

विज्ञापन
Crime in Bihar girl was raped in Scorpio in Rajgir Nalanda police caught culprits
दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में राजगीर शहर के हॉकी मैदान में एक स्कॉर्पियो में दो युवकों द्वारा एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला पुलिस ने उजागर किया है। इस कांड में पुलिस की तत्परता से गिरियक थाना क्षेत्र के मुखिया पुत्र एवं सतौआ निवासी स्वर्गीय बलवीर यादव उर्फ बालो के पुत्र मंटू कुमार और जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी रामदेव यादव के पुत्र बलिराम कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि जिस स्कार्पियो में इस घटना को अंजाम दिया गया है, उसे भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। इस शर्मनाक घटना ने राजगीर और गिरियक इलाके में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। यह घटना स्थानीय लोगों की सतर्कता से सामने आई है। उनके द्वारा संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजधानी में महिला बैंककर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, जबरन शराब भी पिलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सुरक्षा सह प्रभारी डीएसपी, राजगीर रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजगीर के हॉकी मैदान में एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो गाड़ी में एक लड़की के साथ दो लड़के जबर्दस्ती कर रहे हैं। लड़की गाड़ी के अंदर से बचाओ-बचाओ चिल्ला रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राजगीर थाना पुलिस द्वारा हॉकी मैदान को चारो तरफ से घेराबंदी कर घटना स्थल से दो लड़कों को भागने के क्रम में स्कार्पियो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। 


यह भी पढ़ें: अवैध हथियार और लूट के सामान के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में अन्य अपराधों के खुलने की संभावना

उन्होंने बताया कि पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर राजगीर थाना में बीएनएस के अंतर्गत तीन अभियुक्तों के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि एसएसएल की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर स्कार्पियो गाड़ी से साक्ष्य एकत्रित किया गया है। रंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में बताया गया है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और जबरदस्ती स्कॉर्पियो में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के तुरंत बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। परीक्षण रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें:  बेटे ने मां का गला काट दिया, लोहे का चॉपर लेकर वार किया, फिलहाल महिला की...

इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे मामलों में समाज, प्रशासन और कानून व्यवस्था को मिलकर काम करने की ज़रूरत है, ताकि अपराधियों में डर बना रहे और महिलाएं अपने ही शहर में सुरक्षित महसूस कर सकें। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि इस छापेमारी दल में राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार, अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, अनि काजल कुमारी एवं राजगीर थाना के महिला-पुरुष सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed