{"_id":"6800d9fc11349e58a70f41b1","slug":"crime-in-bihar-in-vaishali-son-slits-mother-throat-attacks-her-with-an-iron-chopper-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Bihar: बेटे ने मां का गला काट दिया, लोहे का चॉपर लेकर वार किया, फिलहाल महिला की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Bihar: बेटे ने मां का गला काट दिया, लोहे का चॉपर लेकर वार किया, फिलहाल महिला की...
Thu, 17 Apr 2025 04:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Apr 2025 04:07 PM IST
सार
Crime News: बिहार के एक जिले में बेटे ने अपनी मां का गला काट दिया। बताया जा रहा है कि बेटे ने लोहे की चॉपर से मां पर वार किया। फिलहाल, मां का गंभीर स्थिति में पटना में इलाज जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले में बेलसर थाना क्षेत्र के मौना गांव में बेटे ने अपनी ही मां का गला काटकर हत्या करने की कोशिश किया है। इस बात की जैसे ही गांव में शोर हुआ, तुरंत आसपास के लोग भारी संख्या में इकठ्ठा हो गए और स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज के बाद पटना हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घायल महिला की पहचान जिले के मौना निवासी योगेंद्र पासवान की पत्नी मिंटु देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि मिंटू देवी बीती रात खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक लोहे के चॉपर लेकर पहुंचे बेटे ने अपनी मां पर वार कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक युवक की गोली लगने से मौत, मौके से पिस्तौल बरामद, हत्या या आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
वहीं, महिला के परिवार वालों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और छह महीने से उसका इलाज बेंगलुरु में चल रहा है और मिंटू देवी के दो बेटे हैं, जिसमें यह छोटा बेटा है। वहीं, घायल महिला के परिवार वालों ने बताया कि दो बेटों में से एक बड़े बेटे की शादी भी हो चुकी है और छोटे बेटी की शादी नहीं हुई है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर बेलसर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: होटल से घर जा रहा था दुकानदार, अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद इलाज के दौरान मौत