फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Congress Party Rahul Gandhi vote adhikar yatra in patna tejashwi yadav hemant soren gandhi maidan patna

SIR Bihar : राहुल गांधी पटना में रहेंगे आज; गांधी मैदान से रैली में तेजस्वी, हेमंत, गहलोत, राउत, सुले भी साथ

Mon, 01 Sep 2025 06:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 01 Sep 2025 06:40 AM IST
सार

SIR Bihar : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 अगस्त से चल रही वोटर अधिकार यात्रा के तहत आज पटना में रहेंगे। पटना के गांधी मैदान से रैली निकलेगी। इसमें बिहार का महागठबंधन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बना गठबंधन- इंडिया दिखेगा।

विज्ञापन
Congress Party Rahul Gandhi vote adhikar yatra in patna tejashwi yadav hemant soren gandhi maidan patna
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव - फोटो : PTI

विस्तार

आज बिहार में पहली बार कांग्रेस के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर बने गठबंधन- इंडिया का जोर दिखेगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 17 अगस्त से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की तो महागठबंधन को आगे किया। धीरे-धीरे यात्रा में राष्ट्रीय स्तर पर बने गठबंधन का प्रभाव बढ़ाया। अब यात्रा के अंतिम दिन पटना में गठबंधन- इंडिया की ताकत दिखाई जाएगी। इसके लिए देशभर से नेताओं को बुलावा दिया गया है।

विज्ञापन


झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आ रहे हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिवसेना के चर्चित नेता संजय राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले आदि के पहुंचने की सूचना आ रही है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में पहले दिन से राहुल गांधी के साथ कदमताल कर रहे हैं, वह तो रहेंगे ही। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भी बुलावा भेजा गया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी सुबह 10 बजे पटना आएंगे
पटना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित पूरी पार्टी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगी हुई है। पटना समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बिहार चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों को इस रैली के लिए तैयारी रखने को कहा गया था। पटना की सीटों पर कांग्रेस की ओर से दावा करने वालों के साथ ही विभिन्न जिलों से भी नेताओं ने अपने यहां कार्यकर्ताओं का कैंप बना रखा है। नाश्ता वगैरह के बाद सभी गांधी मैदान निकलेंगे। राहुल गांधी सोमवार सुबह दिल्ली से करीब 10 बजे विशेष विमान से पटना पहुंच रहे हैं। दिल्ली से करीब 100 पत्रकारों को भी कांग्रेस ने बुलाया है, ताकि इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर कवरेज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में वोटर अधिकार यात्रा का सूत्रवाक्य- गांधी से अंबेदकर
राज्यभर में यह यात्रा निर्वाचन आयोग और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के गठजोड़ के आरोप पर केंद्रित रही। अब, जबकि बिहार में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग ने लगभग पूरी कर ली है तो कांग्रेस ने अंतिम दिन इस यात्रा का सूत्रवाक्य बदलते हुए 'गांधी से अंबेदकर' कर दिया है। इस सूत्रवाक्य के हिसाब से ही आज का कार्यक्रम रखा गया है। सुबह 10:50 पर राहुल गांधी समेत विपक्षी गठबंधन के तमाम नेता पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करने के बाद 11:15 से यात्रा शुरू करेंगे।


पटना में राहुल गांधी की यात्रा का रूट देखें
पटना के गांधी मैदान से शुरू होने वाली यात्रा जय प्रकाश नारायण गोलंबर होते हुए एसपी वर्मा रोड में घुसेगी। इसके बाद डाकबंगला चौराहा होकर राहुल गांधी समेत तमाम नेता कोतवाली थाने के बगल से हाेते हुए जवाहर लाल नेहरु पथ, यानी बेली रोड पर इनकम टैक्स चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क तक जाएंगे। 12:30 बजे अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यहीं 12:40 से ढाई बजे तक जनसभा की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed