{"_id":"648515c6a8bd9df39209f283","slug":"congress-in-dilemma-over-opposition-unity-meeting-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: विपक्षी एकता की बैठक को लेकर दुविधा में कांग्रेस, सीटों में सबसे ज्यादा हिस्सा चाहते हैं पार्टी के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: विपक्षी एकता की बैठक को लेकर दुविधा में कांग्रेस, सीटों में सबसे ज्यादा हिस्सा चाहते हैं पार्टी के नेता
Sun, 11 Jun 2023 06:01 AM IST
Jeet Kumar
कुमार निशांत, पटना
कुमार निशांत, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 11 Jun 2023 06:01 AM IST
सार
कांग्रेस के लिए यह दुविधा है कि वह वर्तमान में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है और उसके नेता चाहते हैं कि पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में प्रस्तावित विपक्षी एकता की बैठक में लोकसभा चुनाव में सीटों पर गठबंधन से केवल एक उम्मीदवार उतारने को लेकर होनेवाली चर्चा से कांग्रेस दुविधा में है। भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां मिलकर उसके सामने अपना एक ही उम्मीदवार उतारने का निर्णय लेने पर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के लिए यह दुविधा है कि वह वर्तमान में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है और उसके नेता चाहते हैं कि पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े। एक सीट एक उम्मीदवार के फॉर्मूले से उसे कई सीटों पर अपनी दावेदारी से समझौता करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
पार्टी को अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि गठबंधन में अपनी प्रासंगिकता और प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए पार्टी को अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। उनका तर्क है कि एक बड़ी उपस्थिति कांग्रेस को मजबूत सौदेबाजी का अवसर देगी। दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन के कुछ नेता भाजपा को हराने के लिए एकता और रणनीतिक निर्णय लेने के महत्व पर बल देते हैं।
विज्ञापन