फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   cm nitish kumar talk about one nation one electricity rate policy in meeting of niti aayog

नीति आयोग की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने एक राष्ट्र, एक बिजली दर की नीति की वकालत की

Sun, 21 Feb 2021 12:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Feb 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
cm nitish kumar talk about one nation one electricity rate policy in meeting of niti aayog
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिजली के लिए एक राष्ट्र, एक दर की नीति की वकालत करते हुए कहा कि इससे बिहार जैसे राज्यों को लाभ मिलेगा जिन्हें कई अन्य राज्यों की तुलना में अधिक दर पर बिजली मिलती है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन परिषद की छठी बैठक को संबोधित करते हुए, कुमार ने कहा कि बिहार 2005 में केवल 700 मेगावाट बिजली का उपयोग करता था, लेकिन पिछले 15 वर्षों में परिदृश्य बदल गया है और राज्य में जून 2020 में 5,990 मेगावाट बिजली की खपत हुई है।
विज्ञापन


नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार पहली बार नवंबर 2005 में राज्य में सत्ता में आई थी। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कुछ महीनों से कई किसान दिल्ली के पास आंदोलन कर रहे हैं, जिसको लेकर कुमार ने कहा है कि कानून किसान समर्थक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के बिजली संयंत्रों द्वारा आपूर्ति की जाने वाली बिजली की दर राज्य दर राज्य अलग-अलग होती है। एक समान नीति होनी चाहिए- एक राष्ट्र, एक दर। उन्होंने कहा कि बिहार को अधिक दर पर बिजली मिलती है और राज्य सरकार को बिजली वितरण कंपनियों को अधिक अनुदान देना पड़ता है ताकि लोगों को किफायती दर पर बिजली मिले।


एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने नीति अयोग बैठक में कहा कि यह अच्छा होगा यदि पूरे राष्ट्र के लिए एकल नीति को अपनाया जाए। कृषि कानूनों के मुद्दे पर, कुमार ने कहा कि केंद्र द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून किसानों के हित में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed