फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   clash between atm thieves and police in rohtas, rohtas police investigation, rohtas bihar news

Bihar News: एटीएम लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस से मुठभेड़ के बाद फायरिंग करते हुए फरार हुए बदमाश

Sat, 21 Feb 2026 03:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 03:47 PM IST
सार

रोहतास जिले के सासाराम में काराकाट थाना क्षेत्र के गोडा़री मुख्य बाजार स्थित एसबीआई एटीएम में शनिवार तड़के करीब तीन बजे लूट की कोशिश की गई। काली स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाशों ने शटर तोड़कर गैस कटर से एटीएम काटना शुरू किया, लेकिन अलार्म बजने पर पुलिस को सूचना मिल गई।

विज्ञापन
clash between atm thieves and police in rohtas, rohtas police investigation, rohtas bihar news
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रोहतास जिले में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना काराकाट थाना क्षेत्र के गोडा़री मुख्य बाजार की है, जहां शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे भारतीय स्टेट बैंक के एक एटीएम में चोरी की कोशिश की गई।

विज्ञापन

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब तीन बजे एक काली स्कॉर्पियो में सवार कुछ अपराधी गोडा़री मुख्य बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे। उन्होंने शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और एटीएम को काटने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान एटीएम में लगा अलार्म बज गया और इसकी सूचना सीधे मुख्यालय तक पहुंच गई। मुख्यालय से सूचना मिलते ही काराकाट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और वहां से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चोर गैस कटर से एटीएम को लगभग काट चुके थे, लेकिन समय पर पहुंची पुलिस के कारण बड़ी घटना टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पढ़ें: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल


तीन से चार राउंड फायरिंग, एक खोखा बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पुलिस पर तीन से चार राउंड फायरिंग की और काली स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। इसके अलावा एटीएम काटने के लिए इस्तेमाल किए गए कुछ उपकरण और औजार भी मौके से मिले हैं।

एफएसएल टीम पहुंची, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ चप्पल और कपड़े भी मिले हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने कहा है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed