फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag paswan said talk of Nitish kumar being PM material shows his ambition to snatch top post

चिराग का नीतीश पर निशाना: सीएम बने पीएम मैटेरियल भाजपा नेतृत्व की ही जड़ खोदने में लगे हैं

Tue, 03 Aug 2021 07:52 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 03 Aug 2021 07:52 AM IST
सार

चिराग ने टिप्पणी उपेंद्र कुशवाहा के बयान के बाद की है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को बड़ा बयान देते हुए कहा था कि सीएम नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं और प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गुण चाहिए वे नीतीश कुमार में मौजूद हैं। 
 

विज्ञापन
Chirag paswan said talk of Nitish kumar being PM material shows his ambition to snatch top post
Nitish kumar and Chirag Paswan - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताए जाने पर लोजपा सांसद चिराग पासवान ने एक के बाद एक ट्वीट कर भाजपा और नीतीश कुमार पर तंज कसे हैं। नीतीश को निशाने पर लेते हुए उन्होंने लिखा- सुना है पीएम मैटेरियल की महत्वाकांक्षा फिर जोर मारने लगी है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे चिराग ने एक ट्वीट में कहा कि एक मन की बात पीएम सुनाते हैं। दूसरी मन की बात पीएम मटेरियल की तरफ से आई है। अंतर ये है कि पीएम मैटेरियल की बातें स्वार्थ में सराबोर हैं। लोगों द्वारा रिजेक्ट होने के बाद भाजपा की दया पर सीएम बने पीएम मैटेरियल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ही जड़ खोदने में लगे हैं।

वहीं चिराग ने भाजपा को चेताते हुए ट्वीट में लिखा कि पीएम मैटेरियल मतलब नीतीश कुमार ने भाजपा के दम पर भाजपा के ही खिलाफ अपनी गुप्त योजना को अंजाम देना शुरू कर दिया है। जातीय जनगणना, जनसंख्या नियंत्रण कानून, सीएए-एनआरसी जैसे मुद्दों पर बीजेपी से अलग राह अपनाकर पीएम मैटेरियल ने अपने सपने को सच करने का अभियान शुरू कर दिया है। सावधान....


बता दें कि पिछले दिनों चले बिहार सियासत के घटनाक्रम में भाजपा ने चिराग का साथ नहीं दिया। चिराग के चाचा पारस ने उन्हें लोजपा के अध्यक्ष पद से हटा दिया और वह खुद अध्यक्ष बन गए। चिराग दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे हैं।

चिराग पासवान का एनडीए से बाहर निकलने का फैसला विधानसभा चुनावों में जद (यू) को महंगा पड़ा था। चुनाव में जद (यू) की सीटें भाजपा की तुलना में बहुत कम थी। वहीं चिराग को लोजपा के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद उन्हें तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी में आने का न्योता दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed