{"_id":"69be3710058a70e66b096e34","slug":"chief-minister-nitish-kumar-reach-patna-phulwari-khankha-patna-news-c-1-1-noi1480-4074303-2026-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Eid Ul Fitr: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे फुलवारीशरीफ खानकाह, कहा- खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid Ul Fitr: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे फुलवारीशरीफ खानकाह, कहा- खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें
Sat, 21 Mar 2026 12:05 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:05 PM IST
सार
Bihar News: आज देश के साथ-साथ पूरे बिहार में भी ईद मनाई जा रही है। पटना के गांधी मैदान समेत कई जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। सीएम नीतीश कुमार 20 साल में पहली बार यहां नहीं पहुंचे लेकिन वह फुलवारशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया पहुंचे और सबको ईद की मुबारकबाद दी। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
खानकाह में बच्चों और नमाजियों से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईद के मौके पर शनिवार को फुलवारी शरीफ स्थित प्रसिद्ध खानकाह मुजीबिया पहुंचे। वहां उन्होंने खानकाह के सज्जादा नशीं हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री के खानकाह पहुंचने पर प्रबंधक मौलाना मिन्हाजुद्दीन कादरी मुजीबी और नगर सभापति मो. आफताब आलम ने उन्हें टोपी और गमछा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सज्जादा नशीं के हुजरे में पहुंचे और उनसे लगभग 10 मिनट तक मुलाकात की।
मुख्यमंत्री लगभग 10 मिनट तक खानकाह परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खानकाह एवं आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मीडिया कर्मियों को मुख्यमंत्री के नजदीक जाने की अनुमति नहीं थी और वे दूर से ही फोटो व वीडियो बनाते नजर आए।
Eid Ul Fitr: बारिश के बीच अदा की गई ईद की नमाज; 20 साल में पहली बार नीतीश नहीं आए गांधी मैदान, निशांत पहुंचे
विज्ञापन
सीएम नीतीश ने क्या कहा ईद को लेकर?
वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहाकि ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे खानकाह।
- फोटो : अमर उजाला