{"_id":"69be2892b46598ea7207ccc4","slug":"eid-ul-fitr-2026-ramadan-eid-in-bihar-eid-namaz-in-patna-nishant-kumar-bihar-police-nda-government-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid Ul Fitr: बारिश के बीच अदा की गई ईद की नमाज; 20 साल में पहली बार नीतीश नहीं आए गांधी मैदान, निशांत पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid Ul Fitr: बारिश के बीच अदा की गई ईद की नमाज; 20 साल में पहली बार नीतीश नहीं आए गांधी मैदान, निशांत पहुंचे
Sat, 21 Mar 2026 10:41 AM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:41 AM IST
सार
Bihar News: 2005 में एनडीए सरकार बनने के बाद से हर साल सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचते थे। इस बाद ईद की नमाज कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए। उनकी जगह उनके बेटे निशांत कुमार आए। उन्होंने राज्यवासियों को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
निशांत कुमार पहुंचे गांधी मैदान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज देश के साथ-साथ पूरे बिहार में भी ईद मनाई जा रही है। पटना के गांधी मैदान समेत कई जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। 20 हजार से अधिक लोगों ने ईद की नमाज अदा की। सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ जुटी और तय समय पर इमाम की अगुवाई में नमाज पढ़ी गई। नमाज के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। पूरा माहौल रूहानी रंग में रंगा नजर आया। नमाज के बाद खुतबा में आपसी प्रेम और सौहार्द का पैगाम दिया गया। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बारिश के बावजूद बेहतर इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की टीम अलग अलग जगहों पर मुस्तैद रही और पूरे राज्य में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
सीएम नीतीश कुमार नहीं पहुंचे गांधी मैदान
इधर, पटना के गांधी मैदान में पिछले 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब सीएम नीतीश कुमार ईद की नमाज कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उनकी जगह उनके बेटे और जनता दल यूनाईटेड के नेता निशांत कुमार यहां पर पहुंचे। उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और अन्य अधिकारी भी थे। उन्होंने राज्यसभा ईद की मुबारकबाद दी। गांधी मैदान में बनाए गए मंच पर मुस्लिम नेताओं ने निशांत कुमार को गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। एक युवक ने निशांत कुमार को तिरंगा झंडा भी भेंट किया। निशांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मैं बिहार वासियों को ईद की मुबारकबाद देता हूं।
विज्ञापन
वहीं सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। इधर, जनता दल यूनाईटेड ने लिखा कि बिहार आज सामाजिक सद्भाव का जीवंत उदाहरण बन चुका है। नीतीश कुमार जी ने सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर विकास की राह तय की है। कब्रिस्तानों की सुरक्षा और अतिक्रमण रोकने के लिए मजबूत घेराबंदी सुनिश्चित की गई है।

Bihar Weather: बिहार के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात से तीन की मौत; जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन
सीएम नीतीश ने क्या कहा ईद को लेकर?