फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Protest in Patna Demanding Resignation of Gyanesh Kumar Demonstrators Break Barricades Scuffle with Police

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग: पटना में जन आक्रोश मार्च के दौरान हंगामा; पुलिस से धक्कामुक्की

Mon, 28 Sep 2026 12:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 28 Sep 2026 12:09 PM IST
सार

पटना में वामदलों और विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

 

विज्ञापन
Protest in Patna Demanding Resignation of Gyanesh Kumar Demonstrators Break Barricades Scuffle with Police
वामदल के जन आक्रोश मार्च के दौरान हंगामा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी पटना में सोमवार को भाकपा माले, एआईवाईएफ, एआईएसएफ, एआईएसए समेत विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश मार्च निकाला। गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से शुरू हुआ यह मार्च राजभवन की ओर बढ़ रहा था। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने यूसीसी बिल के विरोध में भी नारेबाजी की। इसके साथ ही टाउनशिप के नाम पर किसानों की जमीन लेने का मुद्दा भी उठाया गया। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी करते नजर आए।
विज्ञापन


जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोकी राह
जेपी गोलंबर के पास पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान भाकपा माले के कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। देखते ही देखते कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी
प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करना चाहती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी आवाज दबने नहीं देंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस बल तैनात
मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी रहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed