{"_id":"69c1240a94d95da71d09568b","slug":"chandradeep-kumar-achieves-remarkable-success-secures-third-rank-in-the-state-with-478-marks-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चंद्रदीप कुमार ने किया कमाल, 478 अंकों के साथ राज्य में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चंद्रदीप कुमार ने किया कमाल, 478 अंकों के साथ राज्य में तीसरा स्थान
Mon, 23 Mar 2026 04:59 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:59 PM IST
सार
लखीसराय जिले के एमपीएस +2 हाई स्कूल, सदायबिघा के छात्र चंद्रदीप कुमार ने आर्ट्स संकाय में 478 अंक प्राप्त कर बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के लखीसराय जिले के एमपीएस +2 हाई स्कूल सदायबिघा के छात्र चंद्रदीप कुमार ने आर्ट्स में 478 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल ही नहीं बल्कि परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। आर्थिक और पारिवारिक कठिनाइयों के बावजूद छात्र ने कड़ी मेहनत,अनुशासन और लगातार पढ़ाई के दम पर यह सफलता हासिल की।
छात्र ने मां को दिया सफलता का श्रेय
चंद्रदीप,स्वर्गीय संभु पंडित और माता बच्छी देवी के पुत्र हैं। वह शेखपुरा जिले के बाब्हनघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आलापुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय साल 2014 में पिता के निधन के बाद उनकी माता ने कठिन परिश्रम कर उनका पालन-पोषण और शिक्षा जारी रखी। चंद्रदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी गृहणी माता और शिक्षकों को दिया है। विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार,चंद्रदीप शुरू से ही मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
ये भी पढ़ें- BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए किस संकाय में किसने किया टॉप?
विज्ञापन
सिविल सेवा में जाना चाहते हैं चंद्रदीप
छात्र चंद्रदीप का कहना है कि वह आगे चलकर सिविल सेवा में जाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और राज्य का नाम रोशन करने का संकल्प व्यक्त किया है।