फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Buxar News: Speeding truck hits from behind on NH-922, driver trapped in cabin; truck driver was asleep

Bihar News: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, चालक केबिन में फंसा; नींद की वजह से हुआ हादसा!

Sat, 12 Jul 2025 12:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Jul 2025 12:27 PM IST
सार

Buxar News: पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रक उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है और उसे पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। हादसे की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
Buxar News: Speeding truck hits from behind on NH-922, driver trapped in cabin; truck driver was asleep
क्षतिग्रस्त ट्रक तथा मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का गवाह बना। शनिवार की सुबह लगभग सात बजे बक्सर जिले के अहिरौली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां एक बालू लदा ट्रक तेज रफ्तार में सामने खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से टकरा गया, जिससे चालक ट्रक के चकनाचूर हो चुके केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन

 
तेज रफ्तार से सामने वाले ट्रक में जा टकराया बालू लदा ट्रक
जानकारी के अनुसार, आरा की ओर से एक बालू लदा ट्रक उत्तर प्रदेश की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान बक्सर की ओर से आ रहा एक अन्य ट्रक बालू से भरा हुआ था, तेज गति में सामने वाले ट्रक से जा भिड़ा। औद्योगिक थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने आशंका जताई कि पीछे से आ रहे ट्रक के चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण वह सामने खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना एयरपोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, देर रात मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस-साइबर सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायल चालक की हालत गंभीर
हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के भांवरकोल गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई है। उन्हें कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एक अन्य ट्रक की सहायता से क्षतिग्रस्त केबिन को रस्सियों से खींचकर चालक को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक उपचार के लिए घायल को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें उत्तर प्रदेश ले गए।



 
NH-922 पर लगातार हो रहे हादसे
स्थानीय निवासी कृष्णा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पर अंडरपास और पैदल पुलों का अभाव, साथ ही ट्रक चालकों द्वारा पार्किंग लाइट और रेडियम का उपयोग न करना, हादसों का मुख्य कारण बन रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से उचित यातायात प्रबंधन और सख्त निगरानी की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: तलाकशुदा महिला के छह साल के बेटे के साथ पड़ोसी ने किया गंदा काम, जानें पूरा मामला
 
पुलिस ने अभिरक्षा में लिया ट्रक
औद्योगिक थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों ट्रक उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है और उसे पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। हादसे की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed