{"_id":"678638818fa54de92905c7c7","slug":"buxar-news-rpf-jawan-on-bike-going-to-duty-died-in-road-accident-had-come-home-on-makar-sankranti-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार RPF जवान की सड़क हादसे में मौत, मकर संक्रांति पर आए थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार RPF जवान की सड़क हादसे में मौत, मकर संक्रांति पर आए थे घर
Tue, 14 Jan 2025 03:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 14 Jan 2025 03:42 PM IST
सार
Buxar News: टाउन थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों और सबूतों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर में बक्सर-चौसा सड़क मार्ग पर कृतपुरा के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के जवान सुधीर कुमार सिंह की मौत हो गई। वह राजपुर थाना क्षेत्र के सगरांव गांव के निवासी थे और दानापुर आरपीएफ में तैनात थे। यह हादसा उस समय हुआ जब सुधीर कुमार सिंह अपने गांव से ड्यूटी के लिए दानापुर जा रहे थे।
विज्ञापन
सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले जवान
जानकारी के मुताबिक, हादसा कृतपुरा के पास हुआ, जहां सुधीर कुमार सिंह की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा और तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मकर संक्रांति के लिए घर आए थे जवान
जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान मकर संक्रांति के पर्व पर अपने घर आए थे और वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे। घर से निकलते समय वे दही-चूड़ा लेकर दानापुर जा रहे थे। हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों में छाया मातम
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों को सूचित किए जाने के बाद, वे मौके पर पहुंचे। जवान की असमय मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पुलिस जांच में जुटी
टाउन थाना पुलिस ने बताया कि यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों और सबूतों की मदद ली जाएगी। वहीं, आरपीएफ जवान सुधीर कुमार सिंह की मौत से उनके गांव सगरांव और दानापुर आरपीएफ में शोक का माहौल है। उनके सहयोगियों और ग्रामीणों ने इसे बड़ी क्षति बताया है।