{"_id":"677f83cc59236ffd7100693d","slug":"buxar-news-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-from-fan-in-front-of-her-innocent-daughter-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सिसक-सिसक कर रो रही थी मासूम बच्ची, कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो पंखे से लटका मिला उसकी मां का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सिसक-सिसक कर रो रही थी मासूम बच्ची, कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो पंखे से लटका मिला उसकी मां का शव
Thu, 09 Jan 2025 01:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:37 PM IST
सार
Buxar News: थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिस्थितियों को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल पर जांच की और सबूत इकट्ठा किए।
विज्ञापन
पुलिस और एसएफएल टीम मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हादीपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय विवाहिता फूलमती देवी ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची के सामने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से घर और गांव में शोक की लहर है। मृतका के मायके और ससुराल वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मासूम बच्ची के रोने से सामने आई घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात की है। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह तब हुई जब फूलमती की मासूम बच्ची रो रही थी। बच्ची की आवाज सुनकर घर की महिलाएं कमरे में गईं। दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। पुरुषों को बुलाकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई। अंदर का दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए। फूलमती देवी का शव पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
पति मुंबई में करता है काम
मृतका का पति सोनू चौधरी मुंबई में काम करता है। घटना के समय वह मुंबई में ही था। तीन साल पहले सोनू की शादी गाजीपुर जिले के रेवतीपुर स्थित नगदिलपुर गांव की निवासी फूलमती से हुई थी। परिजनों का कहना है कि दंपति के बीच किसी भी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी। हाल ही में, सोनू के बड़े भाई राजकुमार चौधरी की पत्नी ने ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। इस खुशी के मौके पर फूलमती के मायके वाले भी आए थे। परिवार के मुताबिक, ऐसी कोई बात सामने नहीं आई थी, जिससे यह अंदेशा हो कि फूलमती ऐसा कदम उठा सकती है।
विज्ञापन
एफएसएल टीम जुटा रही सबूत
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिस्थितियों को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल पर जांच की और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब तक किसी भी पक्ष से कोई औपचारिक शिकायत या आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मामले को लेकर पुलिस ने सनहा दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मध्यम वर्गीय परिवार में मचा कोहराम
फूलमती देवी के ससुर दीनदयाल चौधरी एक साधारण किसान हैं। उनके दो बेटे सोनू और राजकुमार हैं। दोनों मुंबई में निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। फूलमती की डेढ़ वर्षीय बच्ची मां की मौत से अनजान है और बार-बार मां को ढूंढ रही है।
आत्महत्या के पीछे कारण अब भी अज्ञात
अब तक आत्महत्या के पीछे के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों और पड़ोसियों का कहना है कि फूलमती ने कभी कोई मानसिक तनाव जाहिर नहीं किया था। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
शोक में डूबा गांव
हादीपुर गांव में इस घटना से मातम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि फूलमती एक मिलनसार और खुशमिजाज महिला थी। आत्महत्या की इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम के जांच नतीजों का इंतजार है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण है। मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।